Vimal Negi Death Case: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने के आदेश दिए हैं. यह आदेश न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल की एकल पीठ ने शुक्रवार सुबह सुनाया, जिससे राज्य पुलिस और एसआईटी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
न्यायालय ने स्पष्ट किया कि इस मामले में जांच की विश्वसनीयता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए अब CBI जांच जरूरी हो गई है. कोर्ट ने कहा कि हिमाचल पुलिस द्वारा गठित SIT ने मामले में कोई ठोस प्रगति नहीं की और न ही मृतक के परिवार द्वारा उठाए गए सवालों पर संतोषजनक कार्रवाई की.
विमल नेगी की पत्नी द्वारा दायर याचिका में कहा गया था कि उनके पति की मौत रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई है और अब तक की जांच से परिवार असंतुष्ट है. उन्होंने आरोप लगाया कि SIT ने कुछ “विशिष्ट लोगों” के नाम दर्ज होने के बावजूद FIR को “अज्ञात व्यक्तियों” के खिलाफ दर्ज किया, जो संदेह की पुष्टि करता है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया कि मृत्यु शव मिलने से लगभग पांच दिन पहले हुई थी. विमल नेगी 10 मार्च को लापता हुए थे, और उनका शव 18 मार्च को बरामद हुआ जबकि पोस्टमार्टम 19 मार्च को किया गया. 10 से 14 मार्च तक नेगी कहां थे, इस पर SIT ने कोई पड़ताल नहीं की.
अदालत ने निर्देश दिया है कि अब जांच CBI को सौंप दी जाए, जो कानून के अनुसार निष्पक्ष और शीघ्र जांच करेगी. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि हिमाचल प्रदेश कैडर का कोई भी अधिकारी जांच दल में शामिल न हो.
यह आदेश हिमाचल की न्यायिक प्रणाली के लिए एक ऐतिहासिक और साहसिक कदम माना जा रहा है. इस फैसले ने ना केवल राज्य पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं, बल्कि यह संदेश भी दिया है कि किसी भी रहस्य और अन्याय को दबाया नहीं जा सकता. अब निगाहें CBI की जांच पर होंगी, जिससे विमल नेगी की मौत की सच्चाई सामने आने की उम्मीद जागी है.
ये भी पढ़ें: BSF का 22वां अलंकरण समारोह विज्ञान भवन में संपन्न, गृहमंत्री अमित शाह ने वीर प्रहरियों को किया सम्मानित
-भारत एक्सप्रेस
SP BJP Poster War: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भगवान कृष्ण के नाम…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी जिले में एक सड़क दुर्घटना के दौरान सात…
Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप जारी है और AQI 700 के पार…
CM Yogi: उत्तर प्रदेश में किसानों को फसल नुकसान पर अब 25 से 30 फीसदी…
धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…
UPSC Mains Result 2026: UPSC Mains Result 2026 जारी हो गया है. मुख्य परीक्षा में…