Himani Murder Case: हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती जांच में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है. पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आ रहा है.
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सचिन और हिमानी नरवाल की जान-पहचान करीब एक साल पहले इंटरनेट मीडिया के जरिए हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और सचिन हिमानी के घर आने-जाने लगा. बताया जा रहा है कि हिमानी ने दोनों के संबंधों की एक वीडियो बना ली थी और इसी वीडियो के जरिए सचिन को ब्लैकमेल कर रही थी.
सूत्रों के अनुसार, हिमानी ने सचिन से कई लाख रुपये की मांग की थी. इसी वजह से सचिन ने 2 मार्च को होने वाले निकाय चुनाव से पहले हिमानी को उसके घर बुलाया और वहीं पर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने शव को एक सूटकेस में रखा और ठिकाने लगाने के लिए हाईवे के पास फेंक दिया.
गिरफ्तार आरोपी सचिन की उम्र 32 साल बताई जा रही है और वह बहादुरगढ़ के नजदीक के गांव का रहने वाला है. वह शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है. सचिन ने लव मैरिज की थी. उसके पिता गाड़ी चलाते हैं और उसका खुद का मोबाइल फोन का बिज़नेस है.
1 मार्च को रोहतक में हाईवे के पास एक नीले रंग के सूटकेस में हिमानी नरवाल का शव मिला था. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो आरोपी सचिन तक पहुंच गई. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सचिन के पास से हिमानी का मोबाइल फोन और उसकी ज्वेलरी भी बरामद कर ली है.
फिलहाल पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की पूरी सच्चाई जानने का प्रयास कर रही है. मामले की आधिकारिक पुष्टि होते ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…