Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मोबाइल दुकानदार से कैसे रिलेशनशिप में आई हिमानी, लव मैरिज के बाद भी Extramarital Affair

रोहतक में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आ रहा है.

Himani Murder Case

Himani Murder Case: हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती जांच में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है. पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आ रहा है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सचिन और हिमानी नरवाल की जान-पहचान करीब एक साल पहले इंटरनेट मीडिया के जरिए हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और सचिन हिमानी के घर आने-जाने लगा. बताया जा रहा है कि हिमानी ने दोनों के संबंधों की एक वीडियो बना ली थी और इसी वीडियो के जरिए सचिन को ब्लैकमेल कर रही थी.

सूत्रों के अनुसार, हिमानी ने सचिन से कई लाख रुपये की मांग की थी. इसी वजह से सचिन ने 2 मार्च को होने वाले निकाय चुनाव से पहले हिमानी को उसके घर बुलाया और वहीं पर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने शव को एक सूटकेस में रखा और ठिकाने लगाने के लिए हाईवे के पास फेंक दिया.

आरोपी की पृष्ठभूमि

गिरफ्तार आरोपी सचिन की उम्र 32 साल बताई जा रही है और वह बहादुरगढ़ के नजदीक के गांव का रहने वाला है. वह शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है. सचिन ने लव मैरिज की थी. उसके पिता गाड़ी चलाते हैं और उसका खुद का मोबाइल फोन का बिज़नेस है.

हत्या का खुलासा और पुलिस कार्रवाई

1 मार्च को रोहतक में हाईवे के पास एक नीले रंग के सूटकेस में हिमानी नरवाल का शव मिला था. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो आरोपी सचिन तक पहुंच गई. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सचिन के पास से हिमानी का मोबाइल फोन और उसकी ज्वेलरी भी बरामद कर ली है.

फिलहाल पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की पूरी सच्चाई जानने का प्रयास कर रही है. मामले की आधिकारिक पुष्टि होते ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital