समाजवादी पार्टी के नेता और महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आजमी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. उन्होंने मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करते हुए उसे महान समाजसेवी बताया. साथ ही दावा किया कि औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए थे और वह क्रूर शासक नहीं था. अबू आजमी के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है. बीजेपी और शिवसेना ने कड़ा विरोध जताते हुए उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.
अबू आजमी ने कहा कि इतिहास को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. उनके मुताबिक, औरंगजेब न्यायप्रिय शासक था और उसने कई मंदिरों का निर्माण कराया था. उन्होंने दावा किया कि बनारस में एक पंडित की बेटी के साथ एक सैनिक द्वारा बदसलूकी की कोशिश की गई थी, जिसके बाद औरंगजेब ने उस सैनिक को हाथियों के बीच कुचलवा दिया. इसके बाद, पंडितों ने औरंगजेब के सम्मान में एक मस्जिद बनवाई थी.
अबू आजमी के बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मच गया. बीजेपी और शिवसेना ने उनके बयान की कड़ी आलोचना की. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि अबू आजमी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए. बीजेपी नेताओं का कहना है कि अबू आजमी हमेशा ऐसे विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहते हैं और मुगलों का महिमामंडन करना उनकी आदत बन चुकी है.
शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने भी अबू आजमी की गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने कहा कि औरंगजेब की तारीफ करना छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज का अपमान है.
यह पहली बार नहीं है जब अबू आजमी ने औरंगजेब का समर्थन किया है. साल 2023 में भी उन्होंने ऐसा बयान दिया था, जिसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी. उस समय उन्होंने मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी.
ये भी पढ़ें- IIT Baba अभय सिंह के पास मिला गांजा, जयपुर में FIR दर्ज
छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बनी फिल्म ‘छावा’ के बाद औरंगजेब को लेकर चर्चा तेज हो गई है. संभाजी महाराज, छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र और मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक थे. इतिहास में दर्ज है कि औरंगजेब ने उन्हें बंदी बनाकर यातनाएं दी थीं.
गौरतलब है कि औरंगजेब 1658 से 1707 तक मुगल साम्राज्य का शासक रहा था. उसने सख्त शरिया कानून लागू किया था और हिंदू मंदिरों को नष्ट करने के आदेश दिए थे. 1707 में उसकी मृत्यु हो गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…