देश

Himanta On Sharad Pawar: “शरद पवार साहब सुप्रिया सुले को गाजा क्यों नहीं भेज देते”, NCP चीफ के बयान पर CM हिमंता बिस्वा सरमा का तंज

Himanta On Sharad Pawar: इजरायल-हमास के बीच जंग चल रही है. जिसको लेकर पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है. इसी बीच एनसीपी चीफ शरद पवार के फिलिस्तीन के समर्थन में दिए गए बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने तंज कसा है. सरमा ने कहा कि “मुझे लगता है NCP चीफ शरद पवार साहब सुप्रिया सुले मैडम को हमास की तरफ से लड़ने के लिए गाजा भेजेंगे.

शरद पवार के बयान पर पलटवार

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने शरद पवार के उस बयान पर रिएक्ट किया है, जिसमें पवार ने कहा था कि ” हमें फिलिस्तीन का समर्थन मजबूती के साथ करना चाहिए. वो पूरी जमीन फिलिस्तीन की थी जिसपर इजरायल ने कब्जा कर रखा है. फिलिस्तीन के लोगों के घरों पर कब्जा किया गया है. वहां पर बाहरी लोग हैं इजरायल. इसलिए NCP उन लोगों के साथ खड़ी है जिनकी ये जमीन है.”

केंद्रीय मंत्रा पीयूष गोयल ने बोला था हमला

शरद पवार का बयान आने के बाद बीजेपी ने इसकी कड़ी आलोचना की थी. केंद्रीय मंत्रा पीयूष गोयल ने कहा कि ” मुझे बहुत दुख होता है जब शरद पवार जैसे वरिष्ठ नेता इजरायल पर हुए हमले पर भारत के रुख के खिलाफ बयान देते हैं.”

“बाटला हाउस एनकाउंटर पर आंसू बहाए थे”

पीयूष गोयल ने आगे कहा कि ” शरद पवार भी उस सरकार का हिस्सा रह चुके हैं, जिस सरकार के लोगों ने बाटला हाउस एनकाउंटर पर आंसू बहाए थे और भारत पर हुए आतंकी हमले के दौरान सो रही थी.”

यह भी पढ़ें-Israel Hamas War: बाइडेन के बाद अब ब्रिटेन के पीएम सुनक जाएंगे इजरायल, नेतन्याहू से करेंगे मुलाकात

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान

वहीं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी शरद पवार के फिलिस्तीन पर दिए गए बयान पर पलटवार किया है. फडणवीस ने कहा कि ” इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे विवाद पर भारत ने कभी भी अपना स्टैंड नहीं बदला है. भारत कभी भी किसी भी तरीके से आतंकवाद का विरोध करने में आगे रहा है.

हजारों लोगों की मौत

गौरतलब है कि अब तक इजरायल- हमास युद्ध में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. लाखों लोग इस युद्ध के चलते बेघर हो गए हैं. इजरायल लगातार गाजा पट्टी पर हमले कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

8 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago