देश

Gujarat News: गरबा में दूसरे समुदाय के शामिल होने पर बैन, ID देखकर Entry दे रहे बजरंग दल के कार्यकर्ता

गुजरात में नवरात्र के दौरान आयोजित किए जाने वाले गरबा कार्यक्रम में दूसरे समुदाय के लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है. कार्यकम स्थल पर बजरंग दल के कार्यकर्ता आने वाले लोगों की आईडी चेक करने के बाद ही पंडाल में एंट्री की परमिशन देते हैं.

गरबा कार्यक्रम में आईडी चेक करके दी जा रही एंट्री

गरबा कार्यक्रम को अहमदाबाद के एसके फार्म में आयोजित किया जा रहा है. जहां पर बजरंग दल के सदस्य गेट पर खड़े होकर जय श्रीराम के नारे लगाकर लोगों के माथे पर तिलक लगा रहे थे. उसके बाद आईडी चेक करके अंदर जाने की अनुमति देते थे. जिसको लेकर अन्य लोग भी इसका समर्थन करते हुए दिखाई दिए. उनका कहना है कि इससे गरबा में होने वाली अभद्रता पर रोक लगेगी.

नवरात्र से पहले VHP ने किया था ऐलान

बता दें कि नवरात्र के पहले विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की तरफ से ऐलान किया गया था कि गरबा पंडाल में किसी अन्य धर्म के लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. मां दुर्गा की आराधना के पावन मौके पर कोई भी विधर्मी हिंदू युवती के साथ अभद्र व्यवहार न करें. इसी को ध्यान में रखते हुए बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता गरबा पंडाल के बाहर गेट पर खड़े होकर आने वालों की आईडी चेक करने के बाद एंट्री दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- लव कुश रामलीला में ऋषि विश्वामित्र के किरदार में नजर आए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, अभिनय ने किया मंत्रमुग्ध

लोगों ने आईडी चेक होने को बताया सही

वहीं इसको लेकर गरबा में आने वाले लोगों ने कहा कि ऐसा किए जाने से लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा हुई है. इससे अन्य धर्म के लोग कार्यक्रम में शामिल होने से डरेंगे. क्योंकि जब दूसरे धर्म के लोग गरबा कार्यक्रम में आते हैं तो वे महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ करते हैं, अभद्रता करते हैं. इसलिए ये जांच जरूरी है.

रात के 12 बजे के बाद भी मना सकते हैं गरबा का जश्न

नवरात्र में गरबा आयोजन को लेकर इस बार भूपेंद्र पटेल सरकार ने कोई बंदिशें नहीं लगाई हैं. रात के 12 बजे के बाद भी डीजे बजाकर गरबा का जश्न मनाया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

9 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

14 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

21 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

51 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

59 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

2 hours ago