पुलिस उपायुक्त मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने दी जानकारी
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां मंगलवार देर शाम डालीबाग, बटलर-पैलेस रोड पर तेज रफ्तार कार सवार ने पहले अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट, आशुतोष कुमार सिंह की कार में टक्कर मारी और उन्हें रोक लिया. जब उन्होंने विरोध किया तो उनको कार से बाहर खींचा और फिर उनको पीटने के बाद उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की. बचाव के लिए दौड़े अर्दली और राहगीरों को देखते ही आरोपित कार सवार मौके से फरार हो गए.
इस मामले में अपर जिला जज की तहरीर पर हजरतगंज पुलिस ने आरोपित कार सवार के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है. जानकारी सामने आ रही है कि कार सवार हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें आरोपित कार सवार की तलाश में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है और मौके पर लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है. बता दें कि जज आशुतोष सिंह लखनऊ में एडीजे हैं और वारदात के वक्त अपने आवास से निकल कर किसी काम से बाजार जा रहे थे. वहीं पूरी घटना को लेकर पुलिस उपायुक्त मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि सीसी फुटेज और कार नंबर (यूपी 32 एनडब्ल्यू 1748) के आधार पर आरोपित हमलावर की तलाश की जा रही है. कार निरालानगर में रहने वाली गुलनार खान के नाम से रजिस्टर्ड है. हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- UP News: हरदोई पुलिस ने चार गैंगेस्टरों पर की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ 77 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क
अपर जिला जज आशुतोष कुमार सिंह ने घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी और बताया कि मंगलवार देर शाम 7:40 बजे वह अपने आवास डालीबाग से कार से निकले थे और बाजार के लिए जा रहे थे. इसी दौरान बटलर पैलेस वाली रोड पर एक सैलून के पास पहुंचे तभी पीछे से कार सवार ने गाड़ी में तेज टक्कर मार दी और गाड़ी को रोक लिया. उन्होंने जब इसका विरोध किया तो हमलावर ने उनका कॉलर पकड़ लिया और गाली-गलौज करते हुए कार से बाहर निकाल लिया और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की. उन्होंने ये भी बताया कि अर्दली गौरव वर्मा ने इसका विरोध किया तो कार सवार गाली-गलौज और धमकी देते हुए फरार हो गए. आशुतोष कुमार सिंह ने इस सम्बंध में मीडिया को जानकारी दी और बताया कि घटना की लिखित तहरीर हजरतगंज कोतवाली में दे दी है. इसी के साथ उन्होंने बताया कि आरोपित कार सवार की उम्र करीब 28 वर्ष रही होगी. उसकी दाढ़ी और बाल बढ़े हुए थे.
-भारत एक्सप्रेस
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…
तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…
Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…