देश

‘सुपारी लेकर भारत की अर्थव्यवस्था पर हमले करने वाला हिंडनबर्ग बंद’, शहजाद बोले— क्या अब माफी मांगेंगे राहुल गांधी? अडानी मामले पर कांग्रेस घिरी

अमेरिका स्थित शॉर्ट-सेलिंग फर्म ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ अब बंद होने जा रही है. इस बात की घोषणा खुद इसके संस्थापक एन. एंडरसन ने की. हिंडनबर्ग रिसर्च लंबे समय से विवादों में रहा है, खासतौर पर भारत में अडानी समूह पर लगाए गए आरोपों के बाद. बंद होने की खबर आने के बाद से भारतीय राजनीतिक गलियारों में हलचल साफ तौर पर देखी जा सकती है. इस दौरान कई जानकारों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी साझा की हैं.

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की प्रतिक्रिया

‘हिंडनबर्ग एक हिट जॉब था, जिसकी विश्वसनीयता नहीं थी’ भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने हिंडनबर्ग रिसर्च के बंद होने पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे भारत की अर्थव्यवस्था के खिलाफ साजिश करार दिया. पूनावाला ने कहा,

 “हिंडनबर्ग सुपारी लेकर देश की अर्थव्यवस्था के खिलाफ काम कर रहा था. उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं थी और अब उन पर ताला लग चुका है. सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले पर ध्यान दिया.”

उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को बिना सोचे-समझे समर्थन दिया. उन्होंने सवाल उठाया,

 “हिंडनबर्ग से रिपोर्ट आने के तुरंत बाद कांग्रेस संसद में हंगामा करती थी. क्या राहुल गांधी और कांग्रेस अब देश से माफी मांगेंगे?”

अमित मालवीय का बयान

‘ट्रंप प्रशासन और अमेरिकी जांच के कारण बंद हुआ हिंडनबर्ग’ भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित मालवीय ने इस मामले पर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,

“हिंडनबर्ग के बंद होने का फैसला आश्चर्यजनक नहीं है. अमेरिकी न्याय विभाग इसकी जांच कर रहा था. राहुल गांधी और कांग्रेस ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को अपना आधार बनाकर संसद में व्यवधान डाला और भारत की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की.”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हिंडनबर्ग और उसके प्रायोजकों ने भारतीय शेयर बाजार को कमजोर करने की साजिश रची.

अभिजीत अय्यर-मित्रा का विश्लेषण

‘हिंडनबर्ग की पारदर्शिता पर सवाल’ विदेशी मामलों के विशेषज्ञ अभिजीत अय्यर-मित्रा ने कहा,

“हिंडनबर्ग की पारदर्शिता शुरू से ही संदिग्ध रही है. हमें यह नहीं पता कि उनके कर्मचारी कौन हैं या उनके फंडिंग स्रोत क्या हैं. कंपनी के बंद होने के पीछे अवैध गतिविधियों और राजनीतिक दबावों की भूमिका हो सकती है.”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हिंडनबर्ग ने जानबूझकर अपने वित्तीय और संचालन से जुड़ी जानकारी को छुपाया.

वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी का बयान

‘अडानी मामले में जांच के डर से बंद हुआ हिंडनबर्ग’ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने कहा कि हिंडनबर्ग पर जांच का डर था. उन्होंने कहा,

“अडानी के शेयरों में गिरावट लाकर भारत की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने में उनकी भूमिका की जांच की संभावना थी. संभवतः जॉर्ज सोरोस के माध्यम से इसे संचालित किया गया था.”

उन्होंने इसे ‘आर्थिक आतंकवाद’ करार देते हुए कहा,

 “यह स्पष्ट है कि भारत की आर्थिक स्थिरता को तोड़ने की यह एक सोची-समझी कोशिश थी.”

राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल

‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ के बंद होने के फैसले ने अंतरराष्ट्रीय और भारतीय राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. भारतीय नेताओं ने इसे विदेशी ताकतों द्वारा भारत की अर्थव्यवस्था के खिलाफ षड्यंत्र करार दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago