Categories: देश

Telangana: हैदराबाद में एक बार फिर मंदिर में हुई तोड़फोड़, एक संदिग्ध हिरासत में लिया गया

हैदराबाद के बाहरी इलाके शमशाबाद में एक मंदिर में मंगलवार को तोड़फोड़ (Hyderabad Temple Attack) की गई. सुबह जब एयरपोर्ट कॉलोनी स्थित मंदिर के पुजारी दैनिक अनुष्ठान के लिए आए तो उन्हें मूर्तियां खंडित मिलीं. पुजारी और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

पुलिस को शरारती तत्वों पर संदेह

पुलिस को संदेह है कि शरारती तत्वों ने सोमवार देर रात मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ की. सूचना मिलने पर स्थानीय भाजपा नेता भी मंदिर पहुंचे और इस मामले में शामिल लोगों को कड़ी सजा देने की मांग की. पुलिस ने कथित तौर पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

तीन हफ्ते पहले भी हुई घटना

तीन हफ्ते पहले सिकंदराबाद के मुथ्यालम्मा मंदिर में भी तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी. 14 अक्टूबर को मार्केट पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुम्मारगुडा स्थित श्री मुथ्यालम्मा मंदिर घुसकर में एक व्यक्ति ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया था. स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया, उसकी पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया.


ये भी पढ़ें: मदरसे पर CJI की अध्यक्षता वाली 9 जजों की पीठ ने सुनाया फैसला, हर निजी संपत्ति को सामुदायिक संपत्ति नहीं कह सकते


पिटाई के बाद गंभीर रूप से घायल हुए आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. दो दिन बाद पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी सलमान सलीम ठाकुर उर्फ ​​सलमान था, जो मुंबई के पास मुंब्रा का रहने वाला है. पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी अक्टूबर में एक महीने तक चलने वाली पर्सनालिटी डेवलपमेंट वर्कशॉप में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद आया था. पिछले हफ्ते आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस तोड़फोड़ के विरोध में विहिप, बजरंग दल और अन्य संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

8 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

8 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

9 hours ago