देश

UP News: मौलाना महमूद मदनी के बयान के खिलाफ उतरा हिंदू महासभा, कहा, “1400 साल पहले नहीं था इस्लाम, सबसे पहले वेद-पुराण और उपनिषद थे.”

UP News: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के चीफ मौलाना महमूद मदनी के बयान के बाद लखनऊ से हिंदू महासभा ने पलटवार किया है. महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि कुरान, अल्लाह, पैगंबर, दरगाह और मस्जिदों के आने से पहले वेद, पुराण, उपनिषद, राम, रामायण, गीता, प्रभु श्री कृष्ण थे. मात्र 1400 साल पहले न इस्लाम था और न ही इस्लाम को मानने वाले लोग. तो दूसरी ओर मदनी के समर्थन में इस्लाम धर्म के कई बड़े मौलाना उतर आए हैं.

बता दें कि दिल्ली के रामलीला मैदान में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का 34वां सत्र शुरू हो चुका है. यहां पर मदनी ने ‘इस्लामोफोबिया’ पर बात करते हुए कहा था, “भारत जितना नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत का है, उतना ही महमूद मदनी का भी है. साथ ही ये कहा कि ये धरती खुदा के सबसे पहले पैगम्बर अब्दुल बशर सईदाला आलम की जमीन है. इसलिए इस्लाम को ये कहना कि वह बाहर से आया है, यह सरासर गलत है और बेबुनियाद है. इस्लाम सबसे पुराना मजहब है.”

ये भी पढ़ें- Irfan Solanki: सपा MLA इरफान सोलंकी और बिल्डर शौकत पर गैंगस्टर एक्ट में एक्शन, 20 करोड़ के 27 फ्लैट सील

हिंदू महासभा के ऱाष्ट्रीय अध्य़क्ष ने क्या कहा

शिशिर चतुर्वेदी ने मौलाना महमूद मदनी के बयान पर कहा, “अपनी इस सोच को बदलिए और आधुनिक शिक्षा ग्रहण करिए, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में आजकल चल रही है. जो सातवीं सदी में इस्लाम आया उसे वह बताते हैं कि भारत से पैदा हुआ. आपको सोचना होगा कि एक नफरत फैलाने वाली बात कभी सनातन धर्म नहीं करता. नमाज पढ़ते वक्त गर्दन काट देना सनातन नहीं सीखाता है, ये सब इस्लाम सीखाता है.”

उन्होंने कहा, “इन्होंने दुनिया को क्या दिया, आईएसआईएस, लश्करे तय्यबा,अल-कायदा और बड़े-बड़े आतंकी दिए. इन्होंने दुनिया को क्या दिया हलाला, तीन तलाक, बहू विवाह की कुरीतियां दीं. इनको दूर करके इस्लाम को सात्विक मजहब बनाकर उसको आगे बढ़ाने की सोचना चाहिए, न कि दूसरे धर्म व जातियों पर हमला करना चाहिए. देखिए आजकल पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश में क्या हो रहा है, हिंदू मंदिर तोड़े जा रहे हैं. छोटी-छोटी हिंदू लड़कियों का निकाह पढ़वाया जा रहा है. क्या यही इस्लाम है? सोचने की जरूरत है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

विशाखापत्तनम में एआई क्रांति: अदाणी कॉनेक्स और गूगल का बड़ा फैसला, जानें बिना पानी के कैसे चलेंगे मेगा डेटा सेंटर?

गूगल और अदाणी कॉनेक्स की साझेदारी में विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा डेटा सेंटर पारंपरिक…

16 seconds ago

विशाखापत्तनम में अदाणी का ‘मेगा प्लान’, पर्यावरण प्रेमियों के हंगामे के बाद बदली पूरी रणनीति

Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…

1 minute ago

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

20 minutes ago

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

23 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

41 minutes ago

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

48 minutes ago