खेल

22 की उम्र में छा गए Todd Murphy, जानिए आखिर कौन है ये युवा स्पिनर जिसने दी टीम इंडिया को कड़ी चुनौती

Todd Murphy has had a dream debut: नागपुर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2022-23 के पहले टेस्ट में टॉड मर्फी (Todd Murphy) ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और 7 विकेट लिए. अपने पहले टेस्ट में इस शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ, मर्फी ने कुछ अविश्वसनीय उपलब्धियां हासिल कीं. खेल की पहली पारी में अपने शानदार स्पैल के दौरान उन्होंने केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और केएस भरत जैसी बड़ी मछलियों को फंसाया. बेशक टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली लेकिन इस युवा गेंदबाज ने फैंस का ध्यान अपनी ओर जरूर खींचा है.

आखिर कौन है ये लड़का, जिसने दी टीम इंडिया को कड़ी चुनौती

पिछले महीने, ऑस्ट्रेलिया पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने श्रृंखला के लिए उन्हें चुनते समय मर्फी पर विश्वास दिखाया था. सीरीज के पहले मैच में इस युवा खिलाड़ी ने विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम के टर्निंग ट्रैक पर अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया. अपने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू से पहले विक्टोरिया में जन्मे क्रिकेटर ने अपने राज्य के लिए सात प्रथम श्रेणी मैच खेले और सात मैचों की 13 पारियों में 29 विकेट लिए.

ये भी पढ़ें: Ravindra Jadeja: जडेजा पर जुर्माना, जीत के बाद लगा टीम इंडिया को बड़ा झटका, जानें क्या है पूरा मामला

टेस्ट डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले सबसे युवा ऑस्ट्रेलियाई

चल रहे टेस्ट सीरीज में मर्फी ने इतिहास लिखा क्योंकि उन्होंने टेस्ट डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर बनने की उपलब्धि हासिल की. इससे पहले, यह रिकॉर्ड George Palmer के नाम था, जिन्होंने 1882 में प्रतिद्वंद्वियों इंग्लैंड के खिलाफ ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था.

तेज गेंदबाज से स्पिनर बने टॉड मर्फी

दरअसल, टॉड मर्फी शुरुआती करियर में तेज गेंदबाज थे, लेकिन सिर्फ 5-6 साल पहले ही उन्होंने ऑफ स्पिन गेंदबाजी की शुरुआत की और इसका उन्हें फायदा भी मिला. उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मध्यम गति की मेरी गेंदबाजी अच्छी नहीं थी, इसलिए एक ऐसा समय आया जब मैं नेट में ऑफ स्पिन गेंदबाजी के साथ अभ्यास कर रहा था. इस पर मुझे वास्तव में कुछ अच्छी प्रतिक्रिया मिली. तो वहां से यह सब शुरू हुआ. मैं अब इस पर और मेहनत करने लगा. यह मेरा अब तक का सबसे अच्छा काम है. इसलिए मैं आभारी हूं.’

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

19 minutes ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

19 minutes ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

38 minutes ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

1 hour ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

2 hours ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

2 hours ago