देश

PM Modi in Tripura: “कांग्रेस और लेफ्ट गरीबों को और गरीब बना देती हैं, ये केरल में कुश्ती करते हैं तो त्रिपुरा में दोस्ती करते हैं”, चुनावी रैली में बरसे पीएम मोदी

Tripura Election 2023: त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जोर-शोर से प्रचार शुरू कर दिया है. बीजेपी की तरफ से प्रदेश में लगातार कई रैलियां की जा रही हैं. आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की दो रैलियां निर्धारित की गई हैं. चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी ने अंबासा में बीजेपी की विजय संकल्प रैली को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने लेफ्ट और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला.

उन्होंने दोनों पार्टियों पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया और कहा “उन्होंने पांच साल पहले राज्य को HIRA ( Highway, Internet, Railways, Airways) बनाने का वादा किया था. कांग्रेस और लेफ्ट गरीबों को और गरीब बना देती हैं, गरीबों के नाम पर नारे तो लगाती हैं लेकिन इन्होने कभी गरीबों का दर्द दिखाई नहीं दिया. ये केरल में कुश्ती करते हैं तो त्रिपुरा में दोस्ती करते हैं”.

‘त्रिपुरा को हिंसा से मुक्त कराया है’

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने त्रिपुरा को हिंसा से मुक्त कराया है. उन्होंने आगे कहा “पहले त्रिपुरा में एक ही पार्टी का झंडा फहराने का अधिकार था और हर काम के लिए चंदा देना पड़ता था लेकिन बीजेपी सरकार में हिंसा और चंदे की इस संस्कृति से मुक्ति मिली है. बीजेपी सरकार में कानून का राज है और यहां डबल इंजन की सरकार बनेगी. त्रिपुरा में पिछले पांच साल में तेजी से विकास हुआ है.”

यह भी पढ़ें-   “नीतीश कुमार की नाव डगमगा रही है, अगर सरकार में शामिल होना होता तो एक फोन करते और कल ही शपथ ले लेते”- प्रशांत किशोर ने फिर साधा निशाना

‘पहले 25 हजार करोड़ का बजट था, अब 1 लाख का’

पीएम मोदी ने आदिवासी क्षेत्रों के विकास पर बात करते हुए कहा कि 9 साल पहले कांग्रेस और सीपीएम (CPM) वाले जब दिल्ली में एक साथ सरकार चलाते थे तब आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए 25 हजार करोड़ रुपये का बजट था और आज यह बजट बढ़ कर 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है. उन्होंने आगे कहा कि यह भी हमारी ही सरकार है जिसने सामाजिक भत्ते को 500 रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपये किया है. पहली बार हम अपनी बहनों के लिए विशेष बचत योजना लेकर आए हैं. महिला सम्मान बचत पत्र से महिलाएं 2 लाख रुपये तक की बचत कर सकती हैं.

‘वामपंथियों को हटाया तो उसका नतीजा भी आपके सामने है’

पीएम ने त्रिपुरा की जनता संबोधित करते हुए कहा कि आपने वामपंथियों को हटाया तो उसका नतीजा भी आपके सामने है. आज त्रिपुरा को मुफ्त राशन मिल रहा है, पूरा राशन मिल रहा है. इससे अगर सबसे ज्यादा फायदा किसी को हुआ है तो मेरी माताओं-बहनों को हुआ है. हमने तीन लाख गरीब परिवारों को पक्के घर दिए हैं. मैं आज आपसे एक वादा करता हूं कि जिस भी गरीब को अब तक पक्का घर नहीं मिला है. उन्हें भी भाजपा सरकार बनने के बाद घर देने का काम तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

17 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

45 minutes ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

53 minutes ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

1 hour ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

1 hour ago

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

2 hours ago