देश

“हिंदू धर्म इस्लाम से पुराना, मुस्लिम भी पहले हिंदू ही थे”, इंटरनेट पर वायरल है पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का वीडियो

Ghulam Nabi Azad Viral Video: गुलाम नबी आज़ाद का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद ने हिंदू धर्म के बारे में कुछ ऐसा कहा है कि इससे भारतीय मुसलमानों सहित दुनिया भर के मुसलमान नाराज हो सकते हैं. दरअसल, पिछले दिनों गुलाब नबी जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

गुलाम नबी बोले-प्राचीन है हिंदू धर्म

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुलाम नबी ने कहा, ”मैंने ये बात संसद में भी कही है. हो सकता है कि वह आप तक न पहुंची हो. एक बार, एक भाजपा सदस्य मुझे बता रहे थे कि कौन बाहर से आया है और कौन इस भूमि का है. मैंने कहा, इनसाइडर और आउटसाइडर का कोई मुद्दा नहीं है. हममें से हर कोई यहीं से है. इस्लाम लगभग 1,500 साल पहले उभरा, जबकि हिंदू धर्म अत्यंत प्राचीन है. हो सकता है कि कुछ मुसलमान बाहरी मूल से आये हों और मुग़ल सेना में सेवा की हो. फिर, भारत में लोग हिंदू धर्म से इस्लाम में परिवर्तित हो गए.”

यह भी पढ़ें: Elvish Yadav बने Bigg Boss विजेता तो तेज प्रताप बोले- श्रीकृष्ण के वंशज विनर ही होते हैं

सभी मूल रूप से हिंदू धर्म में ही पैदा हुए: गुलाम नबी आजाद

गुलाम नबी आज़ाद ने कहा, “कश्मीर में एक प्रमुख उदाहरण देखने को मिलता है. क्या 600 साल पहले कश्मीर में कोई मुसलमान था? इस्लाम में परिवर्तित होने से पहले वे सभी कश्मीरी पंडित थे. इसलिए मैं कहता हूं कि सभी मूल रूप से हिंदू धर्म में ही पैदा हुए हैं. इस 9 अगस्त (अगस्त क्रांति दिवस) के महत्व को ध्यान में रखते हुए मुझे लगता है कि हर कोई – चाहे हिंदू, मुस्लिम, राजपूत, ब्राह्मण, दलित, कश्मीरी या गुज्जर, सभी इस मातृभूमि का हिस्सा हैं और हम इस घर को बनाने के लिए एक साथ होंगे. यह हमारी मातृभूमि है. हममें से कोई भी बाहर से नहीं आया है. हमारी जड़ें इस भूमि में हैं, हम इसी मिट्टी में पैदा हुए हैं और मरने के बाद हम इसी में लौट आएंगे. इसी प्रकार जब हमारे हिन्दू भाई मरते हैं तो उनका दाह संस्कार किया जाता है और दाह संस्कार के बाद, उनके परिवार के सदस्य उनकी राख को भी इस देश की नदियों में बहा देते हैं.

कश्मीर में भाजपा के नैया के खेवैया बन सकते हैं आजाद!

बता दें कि जम्‍मू कश्‍मीर के आगामी राजनीतिक समीकरण आने वाले दिनों में काफी दिलचस्‍प होने वाला है. ये इसलिए भी और खास हो जाएंगे क्‍योंकि जानकारों का मानना है कि केंद्र जल्‍द ही जम्‍मू कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर सकती है. ऐसे में यहां की राजनीति सूरत कैसी होगी इस पर सबकी नजर है. कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद से गुलाम नबी आजाद भाजपा के लिए काफी सॉफ्ट रहे हैं. उन्होंने भाजपा के हिंदू एजेंडे को बल दिया है. अब गुलाम नबी आजाद के ऐसे बयानों से लग रहा है कि वो जल्द ही कश्मीर में भाजपा के नैया के खेवैया बन सकते हैं. हालांकि, सियासी गलियारों में अभी बस कयास ही लगाए जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

5 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

6 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

6 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

7 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

7 hours ago