देश

Elvish Yadav बने Bigg Boss विजेता तो तेज प्रताप बोले- श्रीकृष्ण के वंशज विनर ही होते हैं

Bihar Politics: बिहार सरकार में मंत्री और लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव अक्सर अपने बयानों लेकर चर्चा में रहते हैं. ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि 2024 में बीजेपी खत्म हो जाएगी. वन पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने बुधवार को पटना के पाटलिपुत्र इलाके में पार्कों के उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस दौरान पत्रकारों ने उनसे कई मुद्दों को लेकर सवाल किया. इस बीच तेज प्रताप ने सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर कहा कि अच्छी बात है कि विपक्ष एकजुट हो रहा है. महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट है.

वहीं तेज प्रताप यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में बीजेपी के कई नेता मेरे संपर्क में हैं. मेरी उनसे बात हो रही है, वो सभी कह रहे हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पूरी तरह से खत्म हो जाएगी.

‘भगवान कृष्ण के वंशज विनर होते ही हैं’

वहीं बिग बॉस जीतने के बाद सुर्खियों में छाने वाले एल्विश यादव को लेकर भी उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के वंशज विनर होते ही हैं. इससे पहले भी तेज प्रताप ने सोशल मीडिया के माध्यम से एल्विश यादव को समर्थन दिया था. इसके पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया कि बिहार की बेटी मनीषा रानी को आपने सपोर्ट नहीं किया ? तो इस पर उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें भी सपोर्ट किया है. बता दें कि बीजेपी के कई नेताओं ने एल्विश यादव का समर्थन किया था.

यह भी पढ़ें- ‘I.N.D.I.A.’ गठबंधन में दरार? कांग्रेस का दिल्ली की सभी 7 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, मुंबई की मीटिंग से दूरी बना सकती है AAP!

नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा

2024 के चुनाव को लेकर बिहार में बीजेपी और गठबंधन की सरकार के बीच जमकर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति हो रही है. वहीं दूसरी तरफ गठबंधन ‘इंडिया’ को मजबूत करने के लिए सीएम नीतीश कुमार दिल्ली के दौरे पर पहुंचे हैं. वहां गठबंधन ‘इंडिया’ को संयोजक को लेकर बातचीत करनी है. इसके अलावा विपक्षी की अगली बैठक में किया तय करना है. इसको पर चर्चा चल रही है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

21 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

51 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

54 minutes ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

1 hour ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

1 hour ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

1 hour ago