देश

ब्रिटेन में हिंदुजा ग्रुप का जलवा बरकरार, लगातार चौथे साल गोपीचंद हिंदुआ बने सबसे अमीर व्यक्ति, जानें कितनी है उनकी कुल संपत्ति

हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद हिंदुजा (Gopichand Hinduja) लगातार चौथे साल ब्रिटेन के सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं. संडे टाइम्स रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, 85 वर्षीय गोपीचंद हिंदुजा (Gopichand Hinduja) और उनका परिवार 35 बिलियन पाउंड की संपत्ति के साथ पहले पायदान पर है. 20 सबसे अमीर लोगों की इस लिस्ट में डेविड और साइमन रूबेन और उनका परिवार 26.87 बिलियन पाउंड के साथ दूसरे नंबर पर है.

ब्रिटेन के किंग की संपत्ति में इजाफा

शुक्रवार (16 मई) को प्रकाशित 2025 की सूची से पता चलता है कि ब्रिटेन के किंग की व्यक्तिगत संपत्ति 610 मिलियन पाउंड से बढ़कर 640 मिलियन पाउंड हो गई है, जिससे वह 20 पायदान ऊपर चढ़कर 258वें स्थान पर पहुंच गए हैं – जो पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी के बराबर पहुंच गई है.

20 सबसे अमीर लोगों की सूची

1. गोपी हिंदुजा और परिवार – £35.3 बिलियन

2. डेविड और साइमन रूबेन और परिवार – £26.87bn

3. सर लियोनार्ड ब्लावातनिक – £25.73bn

4. सर जेम्स डायसन और परिवार – £20.8bn

5. इदान ओफ़र – £20.12bn

6. गाइ, जॉर्ज, अलाना और गैलेन वेस्टन और परिवार – £17.75bn

7. सर जिम रैटक्लिफ – £17.05bn

8. लक्ष्मी मित्तल और परिवार – £15.44bn

9. जॉन फ्रेड्रिक्सन और परिवार – £13.68bn

10. इगोर और दिमित्री बुखमन – £12.54bn

11. कर्स्टन और जोर्न राउसिंग – £12.51 बिलियन

12. माइकल प्लैट – £12.5 बिलियन

13. चार्लेन डी कार्वाल्हो-हेनेकेन और मिशेल डी कार्वाल्हो – £10.09 बिलियन

14. ड्यूक ऑफ वेस्टमिंस्टर और ग्रोसवेनर परिवार – £9.88bn

15. लॉर्ड बैमफोर्ड और परिवार – £9.45bn

16. डेनिस, जॉन और पीटर कोट्स – £9.44bn

17. कैरी और फ्रेंकोइस पेरोडो और परिवार – £9.3bn

18. बर्नाबी और मर्लिन स्वायर और परिवार – £9.25bn

19. मैरिट, लिस्बेट, सिग्रिड और हंस राउसिंग – £9.09bn

20. एलेक्स गेरको – £8.75bn

ब्रिटेन के कुल अरबपतियों की बात करें, तो ये संख्या 2024 में 165 से घटकर 156 हो गई है, जो 37 साल पहले अमीरों की सूची शुरू होने के बाद से सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है. भारतीय समूह हिंदुजा ग्रुप के गोपी हिंदुजा और उनका परिवार 35.3 बिलियन पाउंड की संपत्ति के साथ लगातार चौथे वर्ष इस सूची में शीर्ष पर है.

यह भी पढ़ें- चाबहार पोर्ट और क्षेत्रीय शांति पर भारत-ईरान के बीच उच्चस्तरीय बातचीत, अजीत डोभाल और ईरानी सुरक्षा प्रमुख के बीच हुई टेलीफोनिक चर्चा

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

4 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

5 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

5 hours ago