लीगल

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर बढ़ा विवाद, CJI संजीव खन्ना को लेकर दिए बयान पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा सीजेआई संजीव खन्ना को लेकर दिए गए बयान के बाद उठा तूफान थमने का नाम नही ले रहा है. एक ओर जहां विपक्षी पार्टियां इसको लेकर लगातार आवाज उठा रही है. वही इसको लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की सहमति अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमन को तीन वकीलों, शिव कुमार त्रिपाठी, वकील अनस तनवीर और वकील ब्रजेश सिंह ने पत्र लिखा है.

इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट में एक पत्र याचिका भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ दायर की गई है, जो सुप्रीम कोर्ट के वकील नरेंद्र मिश्रा की ओर से दायर की गई है. सुप्रीम कोर्ट में पूर्व आईपीएस और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिताभ ठाकुर ने दायर की है. अमिताभ ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से डायरी नंबर 21177/2025 भी मिल गया है.

मीडिया इंटरव्यू में सुप्रीम कोर्ट और सीजेआई पर तीखे हमले

अमिताभ ठाकुर ने अपनी याचिका में कहा है कि डॉक्टर निशिकांत दुबे ने एक मीडिया इंटरव्यू में सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी तमाम टिप्पणियां की थी. इनमें कई ऐसी बातें थी जो कोर्ट के क्रियाकलापों के प्रति एकेडमिक टिप्पणी के रूप में देखी जा सकती हैं, किंतु इसके विपरीत के रूप में देखी जा सकती है, किंतु इसके विपरीत कई टिप्पणियां स्पष्ट रूप से अवमानना पूर्ण थी.

बता दें कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सुप्रीम कोर्ट पर निशाना साधा. दुबे ने पोस्ट में लिखा, “कानून यदि सुप्रीम कोर्ट ही बनाएगा, तो संसद भवन को बंद कर देना चाहिए.”” इसके बाद निशिकांत दुबे ने मीडिया से बात करते हुए मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना को लेकर एक और विवादित बयान दे डाला. उन्होंने मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस देश में जितने भी गृह युद्ध हो रहे हैं उसके लिए केवल चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्ना ही जिम्मेदार है.

दिनेश शर्मा का बयान और नया विवाद

उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमा से बाहर जा रहा है और देश में धार्मिक युद्ध भड़काने का जिम्मेदार भी वही है. वही बीजेपी के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत के संविधान के अनुसार, कोई भी लोकसभा और राज्यसभा को निर्देशित नहीं कर सकता है.

इन दोनों नेताओं के बयान के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के न्यायपालिका एवं सीजेआई संजीव खन्ना पर दिए गए बयान से भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि यह उनका व्यक्तिगत बयान है. पार्टी ऐसे बयानों से कोई इत्तेफाक नहीं रखती और न ही ऐसे बयानों का समर्थन करती है. बीजेपी सदैव ही न्यायपालिका का सम्मान करती है.

ये भी पढ़ें: गलत भारतीय नक्शा दिखाने पर सरकार ने लिया बड़ा एक्नेशन, Google को Chinese App प्ले स्टोर से हटाने का दिया आदेश

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

भीतर की आग बुझाने और मन का शोर थामने का जरिया है ‘आध्यात्मिकता’- CMD उपेन्द्र राय

CMD Upendrra Rai: भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने ओम शांति रिट्रीट…

25 minutes ago

महिला आरक्षण की राह आसान, परिसीमन विधेयक पर योगी ने PM मोदी को कहा धन्यवाद

परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है.…

35 minutes ago

अखिलेश यादव से बदला लेंगे मुफ्ती इस्माइल कासमी, चुनाव से पहले क्या ऐलान किया?

UP Election 2027 AIMIM vs SP: मालेगांव से AIMIM विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी ने अखिलेश…

39 minutes ago

बाहरी दिल्ली के पूठ खुर्द में दुकानदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छाती में लगी गोली; हालत गंभीर

Delhi Firing News: बाहरी दिल्ली के बवाना स्थित पूठ खुर्द इलाके में बाइक सवार तीन…

1 hour ago

आखिरी विदाई की तैयारी अब पहले से! दिल्ली में शुरू हुए इस अनोखे काम ने बढ़ाई धड़कनें; जानें पूरा मामला

दिल्ली स्थित नमो गंगे वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड का स्टार्टअप 'मोक्ष वॉयेज' लोगों को अपने जीवनकाल…

1 hour ago

BHEL में करनी है नौकरी? जानें 1 दिसंबर से होने वाले आवेदन की डिटेल, सीधे होगा इंटरव्यू

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने कुल 33 पदों पर भर्ती की घोषणा की है.…

1 hour ago