देश

Bangladeshi Hindus: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर बोले कांग्रेस नेता- ‘मोदी सरकार की बातों में अब दम…’

Bangladesh Issue: बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमले की खबरों से भारतीय चिंतित हैं. सोशल मीडिया पर बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में आवाज उठाई जा रही है, इस पर कांग्रेसी नेताओं के बयान भी सामने आ रहे हैं. इसे लेकर रविवार को कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने सरकार की आलोचना करते हुए सवाल उठाया. तिवारी ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति कमजोर होती जा रही है. मोदी सरकार की बातों में अब दम नहीं रहा, और इनकी विश्वसनीयता भी घट चुकी है. इस विश्वसनीयता की कमी का खामियाजा बांग्लादेश में रहने वाले हमारे अल्पसंख्यक हिंदू भाई-बहन भुगत रहे हैं. वहां हिंदू समुदाय पर अत्याचार हो रहे हैं, उनके व्यापार लूटे जा रहे हैं, और उनके मंदिरों को नष्ट किया जा रहा है.

बांग्लादेश में मंदिर पर हमला करते कट्टरपंथी

‘बांग्लादेश में तोड़े जा रहे हैं मंदिर-मूतियां’

प्रमोद तिवारी बोले, “मैं इस बात से बहुत चिंतित हूं कि बांग्लादेश में देवी-देवताओं की मूर्तियां खंडित की जा रही हैं, वहां मंदिर तोड़े जा रहे हैं. दुर्गा पूजा जैसे पवित्र अवसर पर पंडाल तक नहीं लगाने द‍िए जा रहे हैं.”

‘पीएम नरेंद्र मोदी ने चुप्पी क्यों साध रखी’

उन्होंने कहा, “देश जानना चाहता है कि इस गंभीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुप्पी क्यों साध रखी है. एक ओर सरकार अपनी छाती को चौड़ा करने की बात करती है, दूसरी ओर हमारे अपने नागरिक, जो पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यक हैं, उनका जीवन संकट में पड़ा हुआ है. भारत ने बांग्लादेश को 1971 में समर्थन दिया था, और अब वह देश हमें आंखें दिखा रहा है, यह कैसे संभव हो सकता है?”

‘बांग्‍लादेश हमें कैसे आंखें दिखा सकता है’

प्रमोद तिवारी ने बांग्‍लादेश को धिक्‍कारते हुए कहा कि आखिर वो देश हमें कैसे आंखें दिखा सकता है, जिसका जन्म ही भारत से हुआ. भूल गए 1971, भूल गए इंदिरा गांधी को, मोदी जी आप जाकर इंदिरा गांधी जी की समाधि पर उनसे प्रेरणा लीजिए.

उन्होंने कहा, “भारत के बाहर, अमेरिका, कनाडा, और यूरोपीय देशों में भी हिंदू समुदाय पर हमले हो रहे हैं, लेकिन फिर भी भारत सरकार की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है. मोदी सरकार को इन मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देना और हिंदू समुदाय की रक्षा के लिए कदम उठाना चाह‍िए.”

यह भी पढ़िए- बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार: ISKCON ने कहा- जेल में चिन्मय दास को दवा देने गए दो और संत गिरफ्तार किए गए

  • भारत एक्‍सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

दावत में खाना खाते ही मच गई चीख-पुकार! 200 से ज्यादा लोग बीमार, राजस्थान के पाली में मचा हड़कंप

Pali Food Poisoning: राजस्थान के पाली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.…

5 minutes ago

‘शैतान जाते-जाते ट्रोल करा गया’, नाना पाटेकर को लेकर ऐसा क्यों बोलीं एक्ट्रेस?

Nana Patekar News: नाना पाटेकर को लेकर टिप्पणी के बाद तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर…

47 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी अपडेट: आसमान छूने लगे दाम, रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद जानें अपने शहर का ताजा भाव

सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा…

49 minutes ago

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी, गृह मंत्रालय ने राज्यों के DGP को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…

53 minutes ago

ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

59 minutes ago

‘नौकरियां विदेश भेजी तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

1 hour ago