देश

UP News: यूपी में हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की खैर नहीं, डीजीपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश, 112 चेक कर रहा है लोकेशन

UP Police: अब यूपी के हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की खैर नहीं है. अब बचने का केवल एक ही तरीका है कि अपराध की दुनिया को छोड़कर खुद को पुलिस के हवाले कर दें. प्रदेश भर के सभी अपराधियों की लोकेशन चेक करने की जिम्मेदारी 112 को सौंप दी गई है और पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. इसी के साथ उन थानाध्यक्षों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, जो अपराधियों को बचाने का काम करते हैं या फिर गलत जानकारी देते हैं. इसी के साथ पुलिस को ये भी निर्देश दिए गए हैं कि अपराधियों पर कार्रवाई के दौरान ये ध्यान रखा जाए कि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो.

ये निर्देश यूपी के कार्यवाहक डीजीपी आरके विश्वकर्मा द्वारा दिए गए हैं. उन्होंने बुधवार को प्रदेश भर के पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने इलाकों के बदमाशों के एड्रेस का लौंगिट्यूड एंड लैटिट्यूड (देशांतर और अक्षांश) अपनी हिस्ट्रीशीट में दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने थानाध्यक्षों को चेताया है कि अगर जानकारी गलत दी गई तो उनके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी. हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की लोकेशन का डाटा रखने के भी निर्देश दिए है. साथ ही एडीजी यूपी 112 को हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की लोकेशन चेक कराने के निर्देश भी दिए हैं. डीजीपी ने ये भी निर्देश दिया है कि अगर कोई थानाध्यक्ष अपने इलाके के अपराधी की गलत जानकारी देता है और उसे बचाने की कोशिश करता है तो उनके ऊपर पर कार्रवाई की जाए.

ये भी पढ़ें- Farrukhabad: भागवत कथा के प्रसाद से फूड प्वाइजिनिंग के शिकार हुए सैकड़ों ग्रामीण, बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में भर्ती, कम पड़ गए इमरजेंसी बेड

डीजीपी के आधिकारिक प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि डीजीपी ने हिस्ट्रीशीटर के पते का देशांतर और अक्षांश हिस्ट्रीशीट में नोट करने के निर्देश दिए हैं. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा है कि, अगर सत्यापन के दौरान ये पाया जाता है कि रिकॉर्ड किया गया देशांतर और अक्षांश गलत है तो सम्बंधित थानाध्यक्ष के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. डीजीपी ने ये भी कहा है कि देशांतर और अक्षांश की गलत रिकार्डिंग से आम निर्दोष नागरिक को अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ेगा, जिससे बचना चाहिए.

डीजीपी ने ये भी निर्देश दिए हैं कि आपातकालीन सेवा यूपी 112 के अपर पुलिस महानिदेशक हर जिले से कम से कम एक देशांतर/अक्षांश डेटा को चुनेंगे और गूगल अर्थ का उपयोग करके उस सम्बंधित जगह पर यूपी 112 के वाहन को भेजकर जांच कराएंगे. इसी के साथ पूरे जिले से डेटा संकलित करना होगा. इसी के साथ प्रदेश के सभी जिलों के हिस्ट्रीशीटर अपराधियों का डाटा मुख्यालय को भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

5 minutes ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

23 minutes ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

32 minutes ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

33 minutes ago

युवा आक्रोश का विश्लेषण: राजनीतिक ध्रुवीकरण के शोर में कहां खो जाते हैं युवाओं के वास्तविक मुद्दे?

भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…

52 minutes ago