हिसुआ में धारा 163 लागू होने के बाद फ्लैग मार्च करते सुरक्षा बल.
Nawada News:अमन/हिसुआ: बिहार के नवादा जिले के हिसुआ में ‘सवर्ण महासंग्राम’ के आह्वान को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. पूरे क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 लागू कर दी गई है.
1 सितंबर को हिसुआ में हुई गोलीबारी की घटना और उसमें एक युवक की मौत के बाद भड़की राजनीतिक बयानबाजी ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया था. इसके बाद सवर्ण महासंग्राम के ऐलान को देखते हुए नवादा प्रशासन ने हिसुआ में धारा 163 लागू कर दी है. जिलाधिकारी रवि प्रकाश और एसपी अभिनव धीमान खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं. चार कंपनियों के सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और गया-नवादा मार्ग पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट कर दिया गया है. स्थानीय लोगों ने भी शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन के इस कड़े कदम का समर्थन किया है.
नवादा जिले के हिसुआ में सुरक्षा कारणों से BNS की धारा 163 लागू कर दी गई है. क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीआरपीएफ, बीएनपी, अर्धसैनिक बलों और बिहार पुलिस की चार कंपनियां तैनात की गई हैं. स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान खुद सघन फ्लैग मार्च निकाल रहे हैं. किसी भी प्रकार के जुलूस, सभा या भीड़ इकट्ठा करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है.
यह भी पढ़ें-बेडरूम तक गोलियों के निशान: हाजीपुर में बीजेपी नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, किसने बनाया निशाना?
सुरक्षा के मद्देनजर हिसुआ बाजार में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. गया से आने वाले भारी वाहनों को नारदीगंज के रास्ते नवादा भेजा जा रहा है. इसी तरह नवादा से गया जाने वाले वाहनों के लिए भी नारदीगंज मार्ग ही तय किया गया है. इसके अलावा फतेहपुर, गया और राजगीर जाने वाले रूटों के यातायात में भी जरूरी बदलाव किए गए हैं.
1 सितंबर को हिसुआ में हुई गोलीबारी में पीयूष कुमार की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य लोग जख्मी हुए थे. घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के आपत्तिजनक बयानों से क्षेत्र का माहौल गरमा गया था. स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की. स्थानीय निवासियों ने प्रशासन के इन सख्त कदमों की सराहना करते हुए हिंसक घटनाओं पर राजनीति करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
-भारत एक्सप्रेस
Saudi Riyadh Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की सुविधा को बैलिस्टिक…
Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…
Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: रविवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज नए लोगों से संपर्क…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज पुराने काम और प्रयास…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज कारोबार में रुकी बातचीत…