Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बेडरूम तक गोलियों के निशान: हाजीपुर में बीजेपी नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, किसने बनाया निशाना?

Hajipur firing news today: बिहार के हाजीपुर में सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर मोहल्ले में बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के घर पर 15 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी.

Police and forensic teams investigating the site of a major gun attack at the residence of BJP leader Rajeev Brahmarshi in Adalpur, Hajipur, Bihar

बिहार के हाजीपुर में बीजेपी नेता के घर पर फायरिंग

Hajipur firing news today: बिहार के हाजीपुर में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी एक बानोगी सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर मोहल्ले में देखने को मिली है. शनिवार की रात बाइक सवार दो बेखौफ बदमाशों ने भाजयुमो (BJYM) के जिलाध्यक्ष और हिंदू पुत्र संगठन के संरक्षक राजीव ब्रह्मर्षि (Rajeev Brahmarshi) के आवास को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ 15 राउंड गोलियां बरसाईं.

गनीमत यह रही कि इस भीषण गोलीबारी में परिवार का कोई सदस्य हताहत नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं, लेकिन इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है.

बेडरूम तक मिले गोलियों के निशान (BJP leader house firing In Hajipur)

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 9:19 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर दो से तीन बदमाश अदलपुर स्थित राजीव ब्रह्मर्षि के घर के बाहर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने मकान पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा.

हमले की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गोली के निशान घर के मुख्य गेट से लेकर सीधे बेडरूम तक पाए गए हैं. अचानक हुई इस घटना के दौरान एक कार्यकर्ता और परिवार के लोग बाल-बाल बच गए. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.

मौके से जुटाए 10 खोखे (Adalpur Hajipur crime update)

घटना की सूचना मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया. वैशाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शुभांक मिश्रा, ग्रामीण एसपी, एसडीपीओ और सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. इसके अलावा फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) और टेक्निकल टीम ने भी घटनास्थल की बारीकी से जांच की. पुलिस ने मौके से 10 से 11 खाली खोखे बरामद किए हैं.

क्या है फायरिंग की वजह? (Hajipur Firing Update)

एसएसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है, जिससे बदमाशों के भागने की दिशा और उनकी पहचान स्पष्ट हो सके. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि राजीव ब्रह्मर्षि स्थानीय स्तर पर धार्मिक कार्यों और मंदिर निर्माण (जैसे मारुति मंदिर से जुड़ा विवाद) में सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं, हालांकि अभी तक किसी ठोस रंजिश या दुश्मनी की बात सामने नहीं आई है.

पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है. इस दुस्साहसिक वारदात के बाद इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. एक जनप्रतिनिधि और सामाजिक-धार्मिक रूप से सक्रिय नेता के घर पर इस तरह का अंधाधुंध हमला कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है, जिस पर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की निगाहें टिकी हुई हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital