Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘सवर्ण महासंग्राम’ का बड़ा ऐलान! नवादा में भड़का तनाव, सड़कों पर उतरे DM और SP; जानिए क्या है मामला

Nawada News: नवादा के हिसुआ में तनाव के माहौल को देखते हुए BNS धारा 163 लागू की गई है. सीआरपीएफ और अर्धसैनिक बलों की तैनाती के साथ भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है.

हिसुआ में धारा 163 लागू होने के बाद फ्लैग मार्च करते सुरक्षा बल.

हिसुआ में धारा 163 लागू होने के बाद फ्लैग मार्च करते सुरक्षा बल.

Nawada News:अमन/हिसुआ: बिहार के नवादा जिले के हिसुआ में ‘सवर्ण महासंग्राम’ के आह्वान को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. पूरे क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 लागू कर दी गई है.

1 सितंबर को हिसुआ में हुई गोलीबारी की घटना और उसमें एक युवक की मौत के बाद भड़की राजनीतिक बयानबाजी ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया था. इसके बाद सवर्ण महासंग्राम के ऐलान को देखते हुए नवादा प्रशासन ने हिसुआ में धारा 163 लागू कर दी है. जिलाधिकारी रवि प्रकाश और एसपी अभिनव धीमान खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं. चार कंपनियों के सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और गया-नवादा मार्ग पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट कर दिया गया है. स्थानीय लोगों ने भी शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन के इस कड़े कदम का समर्थन किया है.

हिसुआ में भारी पुलिस बल तैनात, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

नवादा जिले के हिसुआ में सुरक्षा कारणों से BNS की धारा 163 लागू कर दी गई है. क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीआरपीएफ, बीएनपी, अर्धसैनिक बलों और बिहार पुलिस की चार कंपनियां तैनात की गई हैं. स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान खुद सघन फ्लैग मार्च निकाल रहे हैं. किसी भी प्रकार के जुलूस, सभा या भीड़ इकट्ठा करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है.

यह भी पढ़ें-बेडरूम तक गोलियों के निशान: हाजीपुर में बीजेपी नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, किसने बनाया निशाना?

ट्रैफिक रूट में बदलाव और बड़े वाहनों पर रोक

सुरक्षा के मद्देनजर हिसुआ बाजार में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. गया से आने वाले भारी वाहनों को नारदीगंज के रास्ते नवादा भेजा जा रहा है. इसी तरह नवादा से गया जाने वाले वाहनों के लिए भी नारदीगंज मार्ग ही तय किया गया है. इसके अलावा फतेहपुर, गया और राजगीर जाने वाले रूटों के यातायात में भी जरूरी बदलाव किए गए हैं.

तनाव की मुख्य वजह और पुलिस की कार्रवाई

1 सितंबर को हिसुआ में हुई गोलीबारी में पीयूष कुमार की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य लोग जख्मी हुए थे. घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के आपत्तिजनक बयानों से क्षेत्र का माहौल गरमा गया था. स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की. स्थानीय निवासियों ने प्रशासन के इन सख्त कदमों की सराहना करते हुए हिंसक घटनाओं पर राजनीति करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital