देश

होली 2026: नेताओं के संदेशों में दिखा ‘प्यार और भाईचारा’, सीएम योगी समेत इन राज्यों के सीएम ने दी बधाई

Holi 2026: आज देशभर में रंगों का त्योहार होली बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. चारों तरफ गुलाल की महक, ढोल-नगाड़ों की थाप और खुशियों का माहौल है. इस खास मौके पर देश की बड़ी हस्तियों और मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने तरीके से देशवासियों को होली की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं. सोशल मीडिया के दौर में बधाई संदेशों का तांता लगा हुआ है, जहां नेताओं ने प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए एक-दूसरे को गले लगाने की अपील की है.

सामाजिक समरसता पर जोर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को इस पावन पर्व की बधाई देते हुए एक बहुत ही खूबसूरत बात कही.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रंग, उमंग और सामाजिक समरसता के पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक बधाई.” मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री राम से प्रार्थना की है कि यह त्योहार हर नागरिक के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए. उनका संदेश एकता और समाज को एक साथ जोड़ने की भावना को दर्शाता है.

दिल्ली से पटना तक खुशियों का रंग

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों के नाम अपने संदेश में कहा कि होली का यह त्यौहार जीवन को सुख और शांति के इंद्रधनुषी रंगों से भर दे. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह दिन समाज में आपसी प्रेम और विश्वास को और मजबूत करेगा.

उधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने होली को ‘बुराई पर अच्छाई की जीत’ का प्रतीक बताते हुए कहा कि इसे पूरे भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह पवित्र त्योहार राज्य के हर नागरिक के जीवन में खुशियों के नए रंग लेकर आए.

प्रेम, भाईचारे और एकता का संगम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार हर आंगन में खुशहाली बिखेरे. उन्होंने कामना की कि समाज में सकारात्मकता और एकता के रंग हमेशा चटक बने रहें. वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान महादेव का स्मरण करते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और एकता का वह संगम है, जो हमें सद्भाव के साथ मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.

क्यों खास है होली का यह दिन?

होली सिर्फ रंगों का खेल नहीं है, यह सर्दियों की विदाई और वसंत ऋतु के आगमन का एक जश्न भी है. धुलंडी और रंगवाली होली के नाम से जाना जाने वाला यह त्योहार हमें पुरानी कड़वाहटों को भुलाकर एक-दूसरे को रंग में सराबोर करने का मौका देता है. पूरे देश में इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है, और आज वह इंतजार खत्म हो गया है.

ये भी पढ़ें: टोंक के संघपुरा में दो पक्षों में झगड़ा, पुलिस और आरएसी ने संभाले हालात

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

कार्तिगई दीपम पर अमित शाह ने की भगवान मुरुगन से सुख-समृद्धि की कामना, तिरुपरनकुंद्रम में जला पवित्र दीप

कार्तिगई दीपम के अवसर पर अमित शाह ने भगवान मुरुगन से देशवासियों के सुख और…

11 minutes ago

‘जमानत पर हैं, जल्द जेल जाएंगे’, केशव प्रसाद मौर्य का आजम खान पर हमला; अखिलेश को क्या बोल गए?

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान पर…

12 minutes ago

जमीन के नीचे माओवादियों का खजाना, बीजापुर में सुरक्षाबलों ने तोड़ी कमर; जानें क्या-क्या मिला?

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर के घने जंगल में शनिवार को सुरक्षाबलों को…

31 minutes ago

अफगानिस्तान के कुनार में बड़ा हादसा; स्कूल के पास धमा के में 6 छात्रों की मौत, 97 घायल

Afghanistan School Blast: अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास हुए धमाके में 6…

31 minutes ago

मोबाइल पर बवाल! बिहार के कॉलेज में हंगामा, बिना फोन वाले छात्रों को भी रोका

Warisaliganj College: मोबाइल लेकर पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश से रोके जाने पर विवाद बढ़ गया…

45 minutes ago

‘काशी की तरह भाजपा भी अविनाशी’, अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे पर सीएम योगी बोले- रामभक्तों से मांगें माफी

सीएम योगी ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी बार जीत…

50 minutes ago