देश

Holi 2026: पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं, ‘रंगों का त्योहार खुशियों की बहार लाए’

रंगों के पर्व होली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने देशभर के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने प्रार्थना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियों, समृद्धि और सफलता के रंग भर दे तथा हर घर में आनंद और उत्साह का माहौल बना रहे.

होली सबके लिए खुशियों की बहार लाए- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ट्विट कर देशवासियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, “सभी देशवासियों को होली की अनंत शुभकामनाएं. रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए. हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार हो, यही कामना है.”

एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “होली का त्योहार पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है. यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है. हर तरफ जिस प्रकार खुशियों के रंग बिखरे नजर आते हैं, वो हर किसी को उल्लास और आनंद से सराबोर कर जाता है.”

पीएम मोदी ने होली के अवसर पर ‘संस्कृत सुभाषितम्’ भी शेयर किया और लिखा, “उद्भिन्नस्तबकावतंससुभगाः प्रे खन्मरुन्नर्तिताः, पुष्पोद्गीर्णपरागपांशुललसत्पत्रप्रकाण्ड त्विषः। गम्भीरक्रमपञ्चमोन्मदपिकध्वानोच्छलद्गीतयः, प्रत्युज्जीवितमन्मथोत्सव इव क्रीडन्त्यमू भूरुहः॥”

‘संस्कृत सुभाषितम्’ में कहा गया है, “वसंत की मनमोहक हवा के झोंकों से जैसे सुंदर कमल खिल उठते हैं, वैसे ही रंग-बिरंगे फूलों और सुगंध से सजे हुए प्रेम का भव्य उत्सव पूरे आनंद से फैल रहा है. चारों ओर मधुर गीत गूंज रहे हैं, जो मानो जीवन में फिर से नई चेतना जगा रहे हैं.”

राष्ट्रपति ने भी दी बाधाई

इससे पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने पोस्ट किया, “रंगों का यह त्योहार लोगों के जीवन में प्रेम और आशा का संचार करता है तथा आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करता है. मेरी कामना है कि यह पर्व सबके जीवन में खुशियां लेकर आए और हम सब मिलकर एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें.”

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने होली की शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “यह खूबसूरत त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत और बसंत के आने का जश्न मनाता है, जो हमारी सभ्यता की नई शुरुआत, उम्मीद और जोश का प्रतीक है.”


ये भी पढ़ें: होली के कितने रंग! कहीं वीरता तो कहीं भक्ति, जानें हर राज्य की परंपराएं और अंदाज


उन्होंने आगे लिखा, “हमारी समृद्ध परंपराओं में गहराई से जुड़ी होली भाईचारे, आपसी सम्मान और साझा खुशी को दिखाती है जो हमारे समाज के ताने-बाने को मजबूत करती है. होली के रंग हर दिल को खुशी और नई ऊर्जा से भर दें. यह त्योहार हमें सद्भाव फैलाने और अधिक समावेशी, शांतिपूर्ण व ‘विकसित भारत’ के लिए मिलकर काम करने की प्रेरणा दे.”

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago