देश

PCS Jyoti Maurya Case: जल्द सस्पेंड होंगे होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे, विभागीय जांच के आदेश, ज्योति मौर्य के पति ने लगाया था आरोप

PCS Jyoti Maurya Case: सोशल मीडिया से लेकर हर जगह चर्चा में रहे पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के मामले में ताजा खबर सामने आ रही है. पति-पत्नी और वो के चक्कर में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के ऊपर कभी भी बड़ी कार्रवाई की तलवार लटक रही है. मनीष दुबे के खिलाफ ज्योति मौर्य के पति ने जान से मारने की साजिश रचने के साथ ही कई और आरोप लगाए थे. इस मामले में फिलहाल डीजीपी होमगार्ड बीके मौर्या की तरफ से शासन को भेजी गई विभागीय रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की कवायद शुरू कर दी गई है और जेल एवं होमगार्ड के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने मनीष दुबे को निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.

बता दें कि जिला होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे वर्तमान में महोबा में तैनात हैं और उनके ऊपर ज्योति मौर्य के पति ने कई आरोप लगाए थे. ज्योति मौर्य के पति ने आरोप लगााय था कि मनीष दुबे उनके पत्नी के साथ मिलकर उनको जान से मरवा देने की साजिश रच रहे हैं. इसी के साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी और मनीष दुबे के बीच सम्बंध होने का भी आरोप लगाया था. ये विवाद काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा. इस सम्बंध में ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच हुए विवाद के दौरान का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. बता दें कि आलोक ने अपनी पत्नी पर छोड़ देने का आरोप लगाया था.

ये भी पढ़ें- Jyoti Maurya Case: मीम्स और गानों से परेशान SDM ज्योति मौर्य ने खटखटाया दिल्ली HC का दरवाजा, की ये मांग

आलोक ने कहा था कि, उन्होंने अपनी पत्नी को कर्जा लेकर पढ़ाया-लिखाया और जब वह पीसीएस बन गई तो पत्नी ने उनको छोड़ दिया. इसी के साथ उन्होंने मनीष दुबे और अपनी पत्नी के बीच सम्बंध का भी आरोप लगाया था. हालांकि इस मामले में ज्योति मौर्य ने पति द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताया था और पति सहित अपने ससुराल पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था. यह पूरा विवाद कई दिनों तक सुर्खियों में रहा था. हालांकि तमाम फजीहत हो जाने के बाद ज्योति मौर्य और उनके पति के बीच समझौता हो चुका है. मालूम हो कि आलोक मौर्य ने जब मनीष दुबे पर आरोप लगाया था, जब वह बरेली में तैनात थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

6 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

22 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

38 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

52 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago