यूटिलिटी

सस्ते इंटरनेट डेटा का भारतीय उठा रहे फायदा, वर्ल्ड कप लाइव स्ट्रीमिंग ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

World Cup Live Streaming: देश में इंटरनेट की एक क्रांति आई है, जिसके चलते अब भारत में इंटरनेट दुनिया में सस्ता है. ऐसे में लोग ज्यादा से ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में जब वर्ल्ड कप की लाइव स्ट्रीम भी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. सस्ते रिचार्ज प्लान्स के बीच लोगों को हॉटस्टार में वर्ल्ड कप स्ट्रीमिंग फ्री में हो रही हैं. ऐसे में वर्ल्ड कत की स्ट्रीमिंग आए दिन नए रिकॉर्ड तोड़ रही है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने जो शतक जड़ा है, उसमें न केवल सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों की बराबरी हुई है, बल्कि लाइव स्ट्रीमिंग के रिकॉर्ड भी टूट गए हैं.

दरअसल, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में क्रिकेट फैंस की दीवानगी अलग स्तर की थी. इस मैच के दौरान विराट के शतक को 4.4 करोड़ लोगों ने  डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा था.

यह भी पढ़ें-दिग्गज उद्योगपति Mukesh Ambani ने खरीदी गुजरात की ये कंपनी, 99 करोड़ रुपये में पूरी होगी डील

इसके पहले न्यूजीलैंड के मैच में 4.3 करोड़ और पाकिस्तान के खिलाफ 3.5 करोड़ व्यूवर्स थे. इसको लेकर हॉटस्टार ने भी अपने फैंस का धन्यवाद दिया है. इसे भारत की डिजिटल क्रांति के तौर पर भी देखा जा रहा है. इस बड़े रिकॉर्ड को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी बयान दिया है. उन्होंने नए स्ट्रीमिंग रिकॉर्ड और विराट कोहली की सैंचुरी की तारीफ की. बता दें कि यह डिजिटल इंडिया का कमाल ही है कि जिसके चलते लोग इतनी बड़ी संख्या में एक साथ आसानी से वर्ल्ड कप के मैच का मजा ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें-Elon Musk के X पर अब मिलेगा AI का मजा, जानें कौन और कैसे कर सकेगा इस्तेमाल

गौरतलब है कि ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग को लेकर एक बड़ी भूमिका टेलीकॉम कंपनियों की भी है. भारत में ये जियो लेकर एयरटेल और वीई तक सस्ते दामों में उपलब्ध करवा  रही हैं. इतना ही नहीं, रीचार्ज प्लान्स के साथ ही कंपनियों लोगों को ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दे रही है. जिसका नतीजा ये हैं कि लोग टीवी की जगह  मोबाइल पर ही मैच देख रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago