उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में हिंदू घटे, मुस्लिम आबादी बढ़ी! डॉ. राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी को सौंपी संतुलन की नीति

उत्तर प्रदेश में आबादी के बिगड़ रहे संतुलन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. इससे हालात न बिगड़ने पाए इसके लिए भाजपा विधायक ने एक प्रस्ताव तैयार किया है. लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बेहद महत्वपूर्ण प्रस्ताव सौंपा है. इस प्रस्ताव का नाम ‘एरिया-वाइज डेमोग्राफिक पॉलिसी (ADP)’ है. इस नीति का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में जनसंख्या को संतुलित रखना और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना है.

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने 1951 से 2011 तक के जनगणना आंकड़ों का हवाला देते हुए राज्य में हिंदू और मुस्लिम आबादी के प्रतिशत में आए अंतर पर ध्यान केंद्रित किया है. इस प्रस्तावित नीति के तहत, जिलों को उनकी प्रजनन दर और शिक्षा के आधार पर ग्रीन, अंबर और रेड तीन श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें उच्च प्रजनन दर वाले क्षेत्रों में सरकारी नौकरी के लिए दो बच्चों की सीमा तय करने और नियमों का पालन न करने वालों को सरकारी लाभों से वंचित करने की सिफारिश की गई है. डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि-

योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, महिला सुरक्षा और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में नया इतिहास रचा है. अब समय है कि हम ‘उत्तर प्रदेश मॉडल’ को जनांकिकीय संतुलन के क्षेत्र में भी स्थापित करें.

उत्तर प्रदेश में असंतुलित आबादी

1951 की जनगणना में हिंदू जनसंख्या 84.4% और मुस्लिम 14.0% थी. 2011 में यह अनुपात 79.7% और 19.3% हो गया. कई जिलों में स्थिति और अधिक असंतुलित है. रामपुर (50.6%), संभल (56%), मुरादाबाद (47%), मऊ–आजमगढ़ में मुस्लिम जनसंख्या 50% के आसपास पहुंच चुकी है. राज्य में जन्मदर 2.4–2.7 है जो राष्ट्रीय औसत 2.0 से अधिक है.

मुख्य प्रस्ताव क्या हैं?

विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपी गई क्षेत्रवार जनसांख्यिकीय नीति (ADP) का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश की सामाजिक चर्चाओं को गर्माने वाला है. एक तरफ इस नीति का लक्ष्य बालिकाओं की शिक्षा को 12वीं तक 100% करना और मातृ-शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाना है. वहीं दूसरी तरफ दो संतान के मानक को सरकारी सेवाओं से जोड़ने और उच्च प्रजनन दर वाले जिलों को ‘रेड ज़ोन’ में डालना है. जिससे लोगों में जनसंख्या को लेकर जागरुरकता आ सके.

  • हर ज़िले को Green–Amber–Red वर्ग में विभाजित कर क्षेत्रवार नीति लागू हो.
  • Girls’ Secondary Mission से बालिकाओं की 12वीं तक 100% शिक्षा सुनिश्चित हो.
  • Mission Parivar Vikas 2.0 के अंतर्गत उच्च-TFR जिलों में doorstep health services दी जाए.
  • UP Demography Dashboard से सभी संकेतकों की सार्वजनिक निगरानी हो.

संवेदनशील और दूरगामी नीतिगत प्रस्ताव

राजेश्वर सिंह ने स्पष्ट किया है कि यह नीति किसी खास समुदाय के विरुद्ध नहीं है, बल्कि ‘विकसित भारत 2047’ की नींव के लिए संतुलित और स्थिर जनसंख्या सुनिश्चित करने के लिए है. अब सबकी निगाहें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिकी हैं कि वह इस संवेदनशील और दूरगामी नीतिगत प्रस्ताव पर क्या फैसला लेते हैं. डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि-

संतुलित जनसंख्या संरचना, मातृ-शिशु स्वास्थ्य में सुधार, महिला शिक्षा में वृद्धि, अवैध प्रवासन में कमी, और सामाजिक समरसता की दिशा में बड़ा कदम होगा. यह नीति किसी के विरुद्ध नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के संतुलित, शिक्षित और सशक्त भविष्य के लिए है.

ये भी पढ़ें: 890 बकरे, 90 क्विंटल शाही टुकड़ा, 45 हजार लोगों ने खाया खाना? क्या AMU में इस महाभोज का कारण?

प्रोत्साहन व निरोधक उपाय

राजेश्वर सिंह प्रोत्साहन व निरोधक उपाय के उपाय भी सुझाए हैं. इसके अनुसार, बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों को 5% अतिरिक्त विकास अनुदान दिया जाए. दो या कम संतान वाले परिवारों को कर/आवास प्राथमिकता दी जाए. साथ ही उच्च-TFR वाले क्षेत्रों में दो-संतान मानक को सरकारी सेवाओं से जोड़ा जाए.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

4 minutes ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

12 minutes ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

20 minutes ago

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

44 minutes ago

24 घंटे, 5 खौफनाक हादसे और 50 से ज्यादा मौतें: कोलकाता से ग्वालियर तक…काल बनकर टूटी रफ्तार

शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…

1 hour ago

महंगी बिजली से मिलेगी मुक्ति! छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार से सीधे खाते में पाएं भारी सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…

1 hour ago