देश

Amit shah: गृह मंत्री अमित शाह ने NIA को सौंपी राजौरी हमले की जांच, 7 लोगों की हुई थी मौत

Amit shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के अपने एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, पुलिस और सैन्य अधिकारियों ने जम्मू हवाई अड्डे पर शाह की अगवानी की. गृह मंत्री गाड़ी से राजभवन गए, जहां वे सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. जिसमें उपराज्यपाल, केंद्रीय गृह सचिव ए.के. भल्ला, आईबी के प्रमुख और रॉ के प्रमुख के अलावा सीआरपीएफ, बीएसएफ और यूटी पुलिस के महानिदेशक शामिल हुए. बैठक में वरिष्ठ खुफिया और जांच एजेंसियों के अधिकारी भी शामिल थे.

गृह मंत्री अमित शाह (Amit shah) ने कहा कि राजौरी आतंकवादी हमले की जांच NIA को सौंपी गई है. NIA और जम्मू पुलिस दोनों मिलकर इस घटना की जांच करेगी. विगत डेढ़ साल में जितनी भी घटनाएं हुईं हैं उन्हें भी सामने रखते हुए जांच की जाएगी.

गृहमंत्री ने की अधिकारियों से साथ समीक्षा बैठक

उन्होंने (Amit shah) कहा कि सिक्योरिटी एजेंसी के सभी पहलूओं को और सभी प्रकार की जितनी भी एजेंसियां जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा में लगी है, उनके साथ एक विस्तृत चर्चा हुई है. आने वाले दिनों में एक बहुत सुरक्षित ग्रीड बनाने की तैयारी की जाएगी. BSF, CRPF, सेना या जम्मू कश्मीर पुलिस सभी मुस्तैद है. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आतंकवादी ग्रुपों के सपोर्ट सिस्टम से लेकर सभी पहलुओं पर चर्चा हुई. संपूर्ण 360 सुरक्षा चक्र बनाने पर भी चर्चा की गई. हमारी जितनी भी सूचना की एजेंसी हैं उनसे भी बात हुई है.

ये भी पढ़ें: PM Modi Security Breach: पीएम मोदी मेरे लिए ‘भगवान’, उनको बुलाना चाहता हूं अपने घर- SPG घेरा तोड़ PM के करीब पहुंचने वाले युवक का बयान

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मृतकों के परिवार वालों से मैंने फोन पर बात की है. मैं उनसे मुलाकात के लिए वहां खुद जाने वाला था, लेकिन आज मौसम के कारण हम वहां पहुंच नहीं पाए. उनकी बातों को सुना है और मैंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी बात की है. जान गंवाने वालों का हौसला देश के लिए उदाहरण रूप है. बता दें कि राजौरी के धनगरी गांव में 1 जनवरी को आतंकवादियों द्वारा सात नागरिक मारे गए थे और 14 घायल हो गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

13 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

45 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

51 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago