देश

स्वामी विवेकानंद के निर्वाण दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणा रहेंगे उनके विचार’

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने Swami Vivekananda के निर्वाण दिवस पर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. अमित शाह ने अपने संदेश में स्वामी जी के राष्ट्र निर्माण और भारतीय संस्कृति में दिए गए योगदान को सबके सामने रखा.

गृह मंत्री ने लिखा- “विश्व को वेदांत, दर्शन और भारतीय ज्ञान परंपरा से पुनः परिचित कराने वाले स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं में चरित्र निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई. उन्होंने देश के कोने-कोने में सांस्कृतिक पुनर्जागरण का शंखनाद किया और रामकृष्ण मिशन की स्थापना कर अध्यात्म व सेवा को संगठित स्वरूप प्रदान किया. उनके विचार और आदर्श युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते रहेंगे. स्वामी विवेकानंद जी के निर्वाण दिवस पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं.”

रामकृष्ण मिशन के जरिए सेवा को दिया नया रूप

अपने ट्वीट में गृह मंत्री ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की शुरुआत करके अध्यात्म और जनसेवा को एक नया रूप दिया. यही वजह है कि आज भी उनके विचार और आदर्श देश के करोड़ों युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे.

बता दें कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के युवाओं के लिए एक मार्गदर्शक की तरह हैं. अमित शाह ने उनके इसी योगदान को नमन करते हुए देशवासियों के साथ उनके विचारों को साझा किया है.

ये भी पढ़ें- नई दिल्ली में दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर शांति और पहचान के संरक्षण की वैश्विक गूंज

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

17 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

31 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

36 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

37 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

48 minutes ago