Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

स्वामी विवेकानंद के निर्वाण दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणा रहेंगे उनके विचार’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वामी विवेकानंद के निर्वाण दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में अमित शाह ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना और युवाओं के चरित्र निर्माण में स्वामी जी के अद्वितीय योगदान को याद किया.

Amit Shah, Swami Vivekananda

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने Swami Vivekananda के निर्वाण दिवस पर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. अमित शाह ने अपने संदेश में स्वामी जी के राष्ट्र निर्माण और भारतीय संस्कृति में दिए गए योगदान को सबके सामने रखा.

गृह मंत्री ने लिखा- “विश्व को वेदांत, दर्शन और भारतीय ज्ञान परंपरा से पुनः परिचित कराने वाले स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं में चरित्र निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई. उन्होंने देश के कोने-कोने में सांस्कृतिक पुनर्जागरण का शंखनाद किया और रामकृष्ण मिशन की स्थापना कर अध्यात्म व सेवा को संगठित स्वरूप प्रदान किया. उनके विचार और आदर्श युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते रहेंगे. स्वामी विवेकानंद जी के निर्वाण दिवस पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं.”

रामकृष्ण मिशन के जरिए सेवा को दिया नया रूप

अपने ट्वीट में गृह मंत्री ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की शुरुआत करके अध्यात्म और जनसेवा को एक नया रूप दिया. यही वजह है कि आज भी उनके विचार और आदर्श देश के करोड़ों युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे.

बता दें कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के युवाओं के लिए एक मार्गदर्शक की तरह हैं. अमित शाह ने उनके इसी योगदान को नमन करते हुए देशवासियों के साथ उनके विचारों को साझा किया है.

ये भी पढ़ें- नई दिल्ली में दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर शांति और पहचान के संरक्षण की वैश्विक गूंज

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital