देश

दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय कार्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक स्थित केंद्रीय गृह मंत्रालय के कार्यालय को बुधवार को बम की धमकी वाला ई-मेल मिला. सुचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. धमकी करीब साढ़े तीन बजे मिली. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि नॉर्थ ब्लॉक में तैनात एक अधिकारी को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद डीएफएस को कॉल किया गया था. अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच जारी है. हालांकि, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. पुलिस ने भी ईमेल को ‘फर्जी’ बताया. ईमेल का आईपी पता और मूल स्थान अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों के साथ खोजी कुत्ते और एक बम दस्ता नॉर्थ ब्लॉक में आगे की तलाशी ले रहा है.

 पहले भी दिल्ली-एनसीआर के 150 से अधिक स्कूलों में  बम होने की खबर मिली थी

यह बात इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल-3, बुराड़ी अस्पताल, संजय गांधी अस्पताल, गुरु तेग बहादुर अस्पताल, बारा हिंदू राव अस्पताल, जनकपुरी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, दीन दयाल उपाध्याय और डाबरी के दादा देव अस्पताल से बम की धमकियों की सूचना मिलने के कुछ दिनों बाद आई है. इससे पहले दिल्ली-एनसीआर के 150 से अधिक स्कूलों में अभूतपूर्व पैमाने पर बम होने की खबर मिली थी, जो बाद में अफवाह निकली.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

चाणक्य मॉडल: कैसे अमित शाह ने लिखी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक पटकथा?

जानिए कैसे अमित शाह ने चाणक्य के सिद्धांतों, बूथ स्तर के संगठन और सटीक रणनीति…

5 minutes ago

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

27 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

37 minutes ago

पूर्वांचल की आवाज बनीं अनुप्रिया पटेल, महिला नेतृत्व के नए दौर की सबसे चर्चित चेहरा

पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…

39 minutes ago

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

48 minutes ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

57 minutes ago