चुनाव

पाक तो पस्त हो गया..लेकिन उसके हमदर्द कांग्रेस सपा अब भारत को डराने में जुटे हैं, जनता इन्हें बख्शेगी नहीं: PM मोदी

PM Modi Speech Today: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर पाकिस्तान का ‘हमदर्द’ होने का आरोप लगाते हुए इन्हें सबक सिखाने की बात कही. पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में थे, जहां उन्होंने कहा कि पड़ोसी मुल्क (पाकिस्तान) तो पस्त हो गया, लेकिन इन दोनों विपक्षी दलों के लोग..उसके पास ‘एटम बम’ होने की बात कहकर भारत को डरा रहे हैं.

बस्ती की जनसभा में आमजन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी बोले— “भाइयों-बहनों…आतंक का सरपरस्त पड़ोसी देश, जो हमें आंखें दिखाता था, आज उसकी हैसियत वैसी हो गई है कि ना घर का रहा ना घाट का. वो पाकिस्तान पस्त हो गया है, लेकिन उसके हमदर्द समाजवादी पार्टी और कांग्रेस वाले अब भारत को डराने में जुटे हैं. ये लोग कहते हैं कि पाकिस्तान से डरो क्योंकि उसके पास एटम बम है.”

‘जिनका मानवता में विश्वास नहीं, आए दिन खून की नदियां बहाते हैं’

पीएम मोदी ने कहा, “आज भारत में कांग्रेस की कमजोर सरकार नहीं है बल्कि मोदी की मजबूत सरकार है. अगर डरना है तो वे लोग डरें जो मानवता में विश्वास नहीं करते, जो आए दिन खून की नदियां बहाते हैं. भारत किसी को डराना नहीं चाहता है लेकिन भारत अब डराने वालों को कभी बख्शेगा नहीं. भारत आज घर में घुसकर मारता है.”

पीएम ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर लगाया तुष्टीकरण का आरोप

प्रधानमंत्री ने बस्ती जिले में बस्ती, संत कबीर नगर और डुमरियागंज लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए सपा और कांग्रेस पर तुष्टीकरण समेत अनेक आरोप लगाये. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर अपने ही पार्टी संविधान को नहीं मानने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि सोनिया गांधी को पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाने के लिये अति पिछड़े समाज से आने वाले तत्कालीन कांग्रेस प्रमुख सीताराम केसरी का अपमान किया गया था.

‘सपा के बड़े नेता कहते हैं कि राम मंदिर तो बेकार है, यह अपवित्र है’

पीएम मोदी ने कहा, “इन इंडी गठबंधन की परिवारवादी पार्टियों ने तुष्टीकरण की सारी हदें पार कर दी हैं. इन लोगों को राम मंदिर और राम से परेशानी है. सपा के एक बड़े नेता कहते हैं कि राम मंदिर तो बेकार है. सपा खुलेआम कहती है कि राम मंदिर जाने वाले राम भक्त पाखंडी हैं. इनके एक और नेता ने कहा कि राम मंदिर अपवित्र है. ये लोग सनातन धर्म के विनाश करने की बात करते हैं और इन सबकी आका कांग्रेस पार्टी है.”

राहुल गांधी को धिक्कारते हुए पीए मोदी ने कहा— “भाइयों-बहनों…आप गंदी मानसिकता देखिए कि कांग्रेस के शहजादे (राहुल गांधी) राम मंदिर से जुड़े उच्चतम न्यायालय के फैसले को पलटकर राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे हैं. वह रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं.”

‘कांग्रेसी अपनी पार्टी के नियम ही नहीं मानते, संविधान कैसे मानेंगे’

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर अपने ही पार्टी संविधान को नहीं मानने का आरोप लगाते हुए कहा, “कांग्रेस वालों को अचानक संविधान की याद आ गई. यही कांग्रेस है जो अपनी ही पार्टी का संविधान नहीं मानती है. एक शाम को मैडम सोनिया की टोली कांग्रेस दफ्तर में घुस गई और उस वक्त कांग्रेस अध्यक्ष रहे अति पिछड़े समाज के सीताराम केसरी को बाथरूम में बंद कर दिया और फिर उठाकर उन्हें फुटपाथ पर फेंक दिया और रातों-रात मैडम सोनिया को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा दिया”.

‘सपा भी दलित पिछड़ा विरोधी षड्यंत्र में कांग्रेस के साथ खड़ी’

पीएम मोदी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा, “यह वही सपा है जिसने हमेशा दलितों के आरक्षण का विरोध किया. अब ये लोग संविधान की भावना के खिलाफ जाकर धर्म के आधार पर आरक्षण देने की पैरवी कर रहे हैं. ये लोग दलितों, पिछड़ों का आरक्षण छीनकर वोट जिहाद करने वालों को देना चाहते हैं. कांग्रेस मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए बाबासाहब आंबेडकर का संविधान बदलना चाहती है. सपा भी इस दलित पिछड़ा विरोधी षड्यंत्र में कांग्रेस के साथ खड़ी है.”

‘दोनों शहजादे अब मिलकर अफवाह उड़ा रहे हैं कि यूपी की 79 सीट जीत जाएंगे’

पीएम मोदी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा, “मैं सपा-कांग्रेस के दोनों शहजादों की फ्लॉप फिल्म की बार-बार रिलीज से हैरान हूं. ये दोनों शहजादे अब मिलकर अफवाह उड़ा रहे हैं कि वे उत्तर प्रदेश की 79 सीट जीत जाएंगे. मैं पहले सुना करता था कि लोग दिन में सपने देखते हैं. अब पता चला है कि दिन में सपना देखने का मतलब क्या होता है…4 जून को उत्तर प्रदेश की जनता इन्हें नींद से जगाने वाली है और तब यह सारा ठीकरा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर फोड़ेंगे.”

‘पूरा विपक्षी गठबंधन ऐसी निराशा के गर्त में डूबा..इनको अपना ही भान नहीं रहता’

पीएम मोदी ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के शुरुआती पांच चरणों में ही देश ने तीसरी बार मोदी सरकार पक्की कर दी है. उन्होंने कहा कि ‘इंडी’ गठबंधन के नेताओं के बयानों से यह जाहिर होता है, पूरा विपक्षी गठबंधन ऐसी निराशा के गर्त में डूबा है कि अब उनको यह भी याद नहीं रहता कि वे दो दिन पहले क्या बोले थे और आज क्या बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस को मिलने वाला एक भी वोट निरर्थक है, इसलिए वोट उसी को देना चाहिये जिसकी सरकार बनने की गारंटी हो.

‘आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलता है, ये लोग हमें आर्शीवाद देते हैं’

पीएम मोदी ने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील करते हुए कहा कि अगर भाजपा को वोट नहीं डालेंगे तो पुण्य नहीं मिलेगा. उन्होंने कहा, “यह सोचना कि मैं वोट डालने नहीं जाऊंगा तो भी चल जाएगा क्योंकि मोदी की सरकार तो बनना तय है, तो क्या आपको पुण्य मिलेगा? आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलता है, वे आशीर्वाद देते हैं तो आपको पुण्य मिलता है… लेकिन अगर आपने वोट नहीं दिया होगा तो वह पुण्य आपके खाते में जमा होगा क्या? मैं इतने अच्छे काम करने वाला हूं… हर काम से पुण्य मिलने वाला है.”

‘राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख देश के बच्चे-बच्चे को पता है’

पीएम मोदी ने कहा, “22 जनवरी 2024 (अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तिथि) की तारीख देश के बच्चे-बच्चे को पता है. मैं 22 जनवरी बोलता हूं और देश कह उठता है जय श्री राम. अयोध्या में उस ऐतिहासिक दिन मैंने कहा था कि राम से राष्ट्र, विरासत से विकास और अध्यात्म से आधुनिकता. आज देश इसी मंत्र पर आगे बढ़ रहा है”.
बस्ती में छठे चरण में आगामी 25 मई को मतदान होगा.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

3 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

17 minutes ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

8 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

8 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

9 hours ago