यूटिलिटी

दिल्ली की सातों सीटों पर एक ही दिन में मतदान होगा, जानिए 25 मई को राजधानी में कैसे चलेगी मेट्रो, कर्मचारियों को भी मिलेगा वोटिंग का टाइम

Delhi Metro Schedule On Voting Day: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिल्ली की सातों सीटों पर छठे चरण यानी 25 मई को वोटिंग होने वाली है. इसी को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने अपडेट जारी करके बताया कि मतदान वाले दिन मेट्रो किस समय शुरू होगी और आखिरी मेट्रो कब मिलेगी.

DMRC के मुताबिक, 25 मई को दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दिन सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 04:00 बजे से शुरू होंगी जिससे कि चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात कर्मचारी सुविधा का लाभ उठा सकें. दिल्ली के चुनाव वाले दिन सभी लाइनों पर ट्रेनें सुबह 06:00 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी. सुबह 6:00 बजे के बाद पूरे दिन सामान्य मेट्रो ट्रेन सेवाएं चलेंगी. इसी तरह दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (डीटीसी) की बसों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. मैनेजमेंट ने 25 मई यानि वोटिंग वाले दिन 35 रूटों पर सुबह 4 बजे बसों को चलाने का फैसला किया है.

इन सभी रूटों पर चलेंगी बसें

डीटीसी की तरफ से जानकारी दी गई है कि टीकरी बॉर्डर से पंजाबी बाग, आजादपुर से कुतुबगढ़, आजादपुर से औचंदी बॉर्डर, लोनी गोल चक्कर से शिवाजी स्टेडियम, आनंद विहार से उत्तम नगर, मयूर विहार फेज तीन से धौला कुआं, छतरपुर मेट्रो स्टेशन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, लामपुर बॉर्ड से आजादपुर, लोनी गोलचक्कर से शिवाजी स्टेडियम, दहिसरा बॉर्डर से मोरी गेट, नोएडा सेक्टर-34 से आईएसबीटी कश्मीरी गेट तक बस सेवा सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएंगी.

ये भी पढ़ें: सावधान! 1 जून के बाद अगर इन लोगों ने चलाई गाड़ी, तो देना पड़ सकता है भारी जुर्माना, जानें क्या हैं नए नियम

इन सभी रूटों के अलावा जहांगीरपुरी से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, अवंतिका से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, बदरपुर से आनंद विहार आईएसबीटी, महरौली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, उत्तम नगर से मोरी गेट, बदरपुर बॉर्डर से शाहबाद मोहम्मद पुर, आया नगर से बदरपुर बॉर्डर, कापसहेड़ा बॉर्डर से मोरी गेट, नानकहेड़ी बॉर्डर से तिलक नगर समेत कुछ अन्य रूटों पर भी सुबह चार बजे से डीटीसी की बस सेवा शुरू हो जाएंगी.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

31 seconds ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

9 minutes ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

11 minutes ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

30 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

33 minutes ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

46 minutes ago