देश

गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, सुरक्षा बलों को दिए जाने वाले ये तीन अवॉर्ड बंद किए गए

नई दिल्ली  – केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक नया नियम बनाया है.अब केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों और पुलिस संगठनों के सदस्यों को आंतरिक सुरक्षा के मामले में अच्छा प्रदर्शन करने और सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिए जाने वाले तीन पुरस्कारों को बंद कर दिया है. इनमें पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा पदक और अति उत्कृष्ट सेवा पदक शामिल हैं.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को 2 अधिसूचना जारी की है.पहली अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों, राज्य, संघ राज्य क्षेत्र पुलिस बलों और सुरक्षा संगठनों के सदस्यों के लिए गृह मंत्रालय के तहत स्थापित किए गए ‘पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक’ जम्मू-कश्मीर राज्य, वामपंथी उग्रवाद क्षेत्र और पूर्वोत्तर क्षेत्र को 1 जनवरी 2023 से बंद कर दिया गया है.

वहीं दूसरी अधिसूचना में बताया गया है कि गृह मंत्रालय ने स्थापित किए गए ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’ तथा ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ तत्काल प्रभाव से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों, असम राइफल्स, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, केंद्र सरकार और सीएपीएफ के खुफिया संगठनों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. जानकारी के मुताबिक ये तीनों पुरस्कार इसलिए बंद किए गए हैं, ताकि इन्हें प्रदान करने की प्रणाली में सुधार किया जा सके. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दो अधिसूचना जारी कर इन पुरस्कारों को बंद किए जाने की घोषणा की है.

-आईएएनएस / भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago