ट्रेंडिंग

Raju Srivastava Funeral :  राजू श्रीवास्तव चल दिए अंतिम सफर पर

दुनिया को अपनी बेमिसाल कॉमेडी से लोट-पोट कर देने वाले राजू श्रीवास्तव आज अपने अंतिम सफर पर चल दिए हैं. एंबुलेंस से राजू के पार्थिव शरीर को श्मशान घाट ले जाया जा रहा है. एंबुलेंस में उनके साथ परिवार के लोग और करीबी दोस्त मौजूद हैं. राजू का अंतिम संस्कार निगमबोध श्मशान घाट पर किया जाएगा. राजू के करोड़ो फैंस उन्हे नम आखों से अंतिम विदाई दे रहे हैं. उन्हे आखिरी बार देखने के लिए दिल्ली की सड़को पर जनसैलाब उमड़ पड़ा है.

दोपहर तक होगा अंतिम संस्कार

 

ताउम्र अपने चुटकुलों से दुनिया को हंसाने वाला शख्श सबको रुला कर चला गया. राजू के जाने का गम हर एक व्यक्ति महसूस कर रहा है. हम सबको ऐसा लग रहा है कि हमारे किसी परिवार या रिश्ते का कोई अपना हमसे जुदा हो गया है. राजू के करोड़ों चाहने वाले से भले ही उनका खून का रिश्ता ना हो लेकिन उनसे मुस्कुराहट का रिश्ता था. यह रिश्ता अटूट है जो उनके दुनिया से जाने के बाद भी यादों में बना रहेगा. राजू के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज निगमबोध श्मशान घाट पर दोपहर तक किया जाएगा. उनके अंतिम संस्कार मे परिवार और रिश्तेदारों समेत कानपुर के उनके शहर के तमाम चाहने वालों का ताता लगा हुआ है. दुनिया को अलविदा कह चुके राजू आज पंचत्व में विलीन हो जाएंगे.

 

ब्लड प्रेशर कम होने पर दिया गया CPR

 

राजू श्रीवास्तव के करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के मुताबिक 20 सितंबर की रात तक राजू की तबीयत स्थिर थी. सब को पूरा भरोसा था कि राजू ठीक हो जाएंगे. लेकिन ऐसा नही हो सका. बुधवार की सुबह राजू की तबीयत अचानक बिगड गई. उनका ब्लड प्रेशर अचानक कम होने लगा था. जिसके बाद उन्हें तुरंत ही सीपीआर दिया गया. लेकिन डाक्टर्स उन्हें बचा नहीं सके और उन्होंने करीब 10 बजे अंतिम सांस ली.

–भारत एक्स्प्रेस

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago