Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जयपुर में भीषण हादसा, LPG और CNG ट्रक में भिड़ंत से लगी आग, 11 लोग जिंदा जले

जयपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र सोनी ने बताया कि इस हादसे की चपेट में करीब 40 गाड़ियां आई हैं, जिनमें आग लगी है. सूचना मिलते ही मौके पर करीब दो दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है.

Jaipur

जयपुर में भीषण सड़क हादसा.

जयपुर में एलपीजी और सीएनजी के ट्रक में टक्कर होने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 11 लोगों की झुलस कर मौत हो गई है. वहीं 2 दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा जयपुर-अजमेर हाईवे पर भांकरोटा इलाके के एक निजी स्कूल के पास हुआ है.

भिड़ंत के बाद टैंकर में ब्लास्ट

बताया जा रहा है कि ट्रक की भिड़ंत के बाद भीषण आग लग गई. जिसकी वजह से टैंकर में ब्लास्ट हो गया और उसकी जद में कई लोग आ गए. आग पर काबू पाने के लिए दो दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. वहीं सीएम भजनलाल शर्मा घायलों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं.

जिलाधिकारी का बयान

घटना को लेकर जयपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र सोनी ने बताया कि इस हादसे की चपेट में करीब 40 गाड़ियां आई हैं, जिनमें आग लगी है. सूचना मिलते ही मौके पर करीब दो दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है. 20-25 लोग आग में झुलस गए हैं, उन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है.

सीएम ने जताया दुख

हादसे को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की घटना में नागरिकों के हताहत होने का दुःखद समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है. घटना की सूचना मिलते ही एसएमएस अस्पताल जाकर चिकित्सकों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं घायलों की समुचित देखभाल हेतु निर्देशित किया.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital