बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हादसा
बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा हुआ है. अचानक एक के बाद एक गाड़ियों के टकराने से कई लोग घायल हो गए हैं. बताया गया है कि कम से कम पांच गाड़ियां आपस में टकाराई है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. थाना प्रभारी रवीन्द्र सिंह ने कहा, “एक कार बठिंडा की ओर से आ रही थी और उसने बठिंडा की ओर जा रही चार अन्य कारों को टक्कर मार दी. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.”
बताया गया है कि हादसे में कार सवार करीब 15 व्यक्तियों को चोटें आईं हैं. हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हादसे के बाद रास्ता जाम हो गया. बाद में मौके पर कैंट थाना पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस भी पहुंची गईं. फिलहाल रास्ते को खाली कर लिया गया है. आवागमन जारी है.
चश्मदीदों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि चंडीगढ़ हाईवे पर एक माइक्रा गाड़ी बठिंडा से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी. अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद कार डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी ओरक चली गई. अचानक गलत दिशा में आई कार की वजह से चंडीगढ़ की ओर से आ रही कार एक के बाद इस कार से टकराती गई. हादसे के बाद से सभी कार सवार सदमे में है.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…