देश

Tejas: जम्मू-कश्मीर भेजा गया तेजस, घाटी में उड़ान भर रहे भारतीय वायुसेना के पायलट, चीन-पाक बॉर्डर पर अलर्ट

Indian Air Force Tejas Jets: भारत के पहले स्‍वदेश निर्मित लड़ाकू विमान ‘तेजस’ को भारतीय वायु सेना (IAF) में शामिल किया जा चुका है. भारतीय वायुसेना ने 123 ‘तेजस’ मांगे थे, जिनमें से अब तक उसे 31 मिल चुके हैं. ये सभी ‘तेजस’ मार्क-1 हैं. अब इनमें से कई लड़ाकू विमानों को जम्‍मू-कश्‍मीर भेजा गया है. जहां वायुसेना के पायलट ‘तेजस’ की उड़ान की प्रैक्टिस कर रहे हैं. चूंकि, जम्मू-कश्मीर भारत के पड़ोसी देशों चीन-पाकिस्तान के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र है, ऐसे में वहां तेजस की तैनाती आवश्‍यक थी.

वायुसेना के एक बयान में आज कहा गया कि देश में बने हल्के लड़ाकू विमान तेजस MK-1 को जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा एयरबेस पर तैनात किया गया है. सेना जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अपने विमानों को पहले भी ले जाती रहती है ताकि, उन्हें हिमालय की घाटियों में उड़ान भरने का एक्सपीरियंस मिलता रहे. वेस्टर्न कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ एयर मार्शल पीएम सिन्हा ने 27 जुलाई को अवंतीपोरा एयरबेस का दौरा किया. तेजस के साथ उनकी एक तस्वीर वेस्टर्न कमांड के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई थी.

भारत का मल्टीरोल लड़ाकू विमान है तेजस MK-1
तेजस MK-1 मल्टीरोल लड़ाकू विमान है, जो वायुसेना को कश्मीर के जंगल और पहाड़ी इलाकों में और मजबूत करेगा. बताया जाता है कि भारतीय वायु सेना के पास मौजूदा वक्त में 31 तेजस विमान हैं. वायु सेना ने पहले ही अपने दो स्क्वाड्रनों को इनीशियल और फाइनल ऑपरेशन की मंजूरी दे दी है. इसके अलावा वायुसेना ने 83 मार्क1A के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. माना जा रहा है कि ये सभी 83 विमान एक या दो साल में सेना को मिल जाएंगे.

यह भी पढ़ें: बनारस में शिया-सुन्नी मुसलमानों में हुई लड़ाई, जमकर हुए पथराव में फूटे कइयों के सिर, 12 से ज्यादा गाड़ियां तोड़ी, पुलिस को भी बनाया निशाना, अब कर्फ्यू जैसा हाल

M2 और AMCA पर भी है वायुसेना की नजर
भारतीय वायु सेना तेजस की कैपेबिलटीज बढ़ाना चाहती है. साथ ही उसकी नजर DRDO में डेवलप किए जा रहे LCA मार्क-2 और एडवांस्टड मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट AMCA पर भी है. एक्‍सपर्ट्स के मुताबिक, ये लड़ाकू विमान पहले से ही पाकिस्तानी और चीनी JF-17 फाइटर जेट की तुलना में ज्यादा ताकतवर हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

30 minutes ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

41 minutes ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

2 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

2 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

2 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

2 hours ago