Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पंजाब: बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, एक के बाद एक गाड़ियों के टकराने से कई लोग घायल

रवीन्द्र सिंह ने कहा, “एक कार बठिंडा की ओर से आ रही थी और उसने बठिंडा की ओर जा रही चार अन्य कारों को टक्कर मार दी. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.”

बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे

बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हादसा

बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा हुआ है. अचानक एक के बाद एक गाड़ियों के टकराने से कई लोग घायल हो गए हैं. बताया गया है कि कम से कम पांच गाड़ियां आपस में टकाराई है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. थाना प्रभारी रवीन्द्र सिंह ने कहा, “एक कार बठिंडा की ओर से आ रही थी और उसने बठिंडा की ओर जा रही चार अन्य कारों को टक्कर मार दी. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.”

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

बताया गया है कि हादसे में कार सवार करीब 15 व्यक्तियों को चोटें आईं हैं. हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हादसे के बाद रास्ता जाम हो गया. बाद में मौके पर कैंट थाना पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस भी पहुंची गईं. फिलहाल रास्ते को खाली कर लिया गया है. आवागमन जारी है.

चश्मदीदों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि चंडीगढ़ हाईवे पर एक माइक्रा गाड़ी बठिंडा से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी. अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद कार डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी ओरक चली गई. अचानक गलत दिशा में आई कार की वजह से चंडीगढ़ की ओर से आ रही कार एक के बाद इस कार से टकराती गई. हादसे के बाद से सभी कार सवार सदमे में है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital