देश

“प्लीज रिस्पेक्ट माई प्राइवेसी”, सीमा-सचिन ने घर के गेट पर लगाया नोटिस

Seema-Sachin Story: अंजू-नसरुल्लाह की प्रेम कहानी सामने आने के बाद सीमा-सचिन की कहानी सुर्खियों से गायब ही हो गई है. अंजू जहां अपने नए शौहर नसरुल्लाह के पास पाकिस्तान में है. वहीं सीमा अपने पति सचिन के पास भारत में है. हालांकि, अवैध रूप से भारत आई सीमा अब भी जांच एजेंसियों के रडार पर है. यूपी एटीएस ने पिछले दिनों सीमा और सचिन से ताबड़तोड़ पूछताछ की थी. इस दौरान सीमा की तबीयत भी बिगड़ गई थी. मीडिया और लोगों की भारी भीड़ से सचिन और सीमा काफी परेशान दिख रहे हैं. अब उन्होंने अपने घर के गेट पर एक पोस्टर चस्पा दिया है. पोस्टर में लिखा है, ” प्लीज रिस्पेक्ट माई प्राइवेसी” इतना ही नहीं, पोस्टर के नीचे लिखा है मीणा परिवार.

सचिन के प्यार में दिल हार बैठी चार बच्चों की मां सीमा

बता दें कि साल 2020 में ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की सीमा हैदर, ग्रेटर नोएडा के सचिन को दिल दे बैठी. चार बच्चों की मां सीमा ने अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचाने के लिए नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश लिया. सीमा और सचिन करीब 1 महीने तक ग्रेटर नोएडा में लिव-इन रिलेशनशिप में रहे. साथ में सीमा के चार बच्चे भी थे. मामले की जानकारी जब पुलिस को हुई तो सीमा और सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, अदालत से दोनों को जमानत मिल गई.

यूपी एटीएस ने की थी ताबड़तोड़ पूछताछ

पूछताछ के बाद पता चला कि सीमा अवैध रूप से भारत आई है. जिसके बाद मामले में यूपी एटीएस की एंट्री हुई. सीमा के घर से 4 पासपोर्ट और मोबाइल फोन बरामद किए गए. सीमा-सचिन के साथ-साथ घर वालों से भी घंटों पूछताछ की गई. फिलहाल सीमा सचिन के साथ रबूपुर में है. पिछले दिनों सीमा की तबीयत बहुत खराब हो गई थी.

यह भी पढ़ें: “भारत नहीं आऊंगी, मुझे इस लायक नहीं छोड़ा गया”, नसरुल्लाह के प्यार में सीमा पार कर पाकिस्तान गई अंजू ने किए चौंकाने वाले खुलासे

“घर में राशन खत्म हो गया है”, सचिन के पिता की गुहार

इस बीच सचिन के पिता का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं,”पुलिस की वजह से पूरा परिवार घर में ही रह रहा है. राशन भी खत्म हो गया है. खाने के लिए घर में कुछ भी नहीं बचा है. घर के हालात सही नहीं है. खाने पीने में काफी दिक्कतें आ रही है. सचिन के पिता ने कहा, ” हम रोज कमाकर खाने वाले लोग हैं. लेकिन पुलिस ने जब से घर से बाहर जाने से मना किया है, पूरा परिवार घर में ही है. हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा, ” हमने लोकल एसएचओ को एक पत्र लिखा है. हमारी बातों को अधिकारियों तक पहुंचाया जाए. सचिन के पिता ने पुलिस से आग्रह किया है कि इस समस्या का कोई समाधान निकाला जाए. नहीं तो परिवार भूखा मर जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह का नमन: तीसरे पातशाह श्री गुरु अमरदास के जोती जोत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजली

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिख धर्म के तीसरे गुरु, श्री…

7 minutes ago

बिजली मिस्त्री से साधु तक: कैसे रसिक दुलारी शरण बना जबलपुर का दीपक? जानें प्रेमानंद के शिष्य की कहानी

Premanand Disciple Rasik Dulari Sharan Biography: संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की…

8 minutes ago

West Bengal Crime: मेदिनीपुर में BJP कार्यकर्ता की पीटकर हत्या का आरोप, गुटबाजी के विवाद से जुड़ा मामला

Medinipur BJP Worker Death: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर ग्रामीण इलाके में 32 वर्षीय बीजेपी कार्यकर्ता…

18 minutes ago

बंगाल जयंती पर अमित शाह का नमन: ‘वर्ण परिचय’ से ‘विधवा विवाह’ तक… ईश्वरचंद्र विद्यासागर के योगदान को किया याद

Vidyasagar Jayanti Tribute: बंगाल पुनर्जागरण के महान स्तंभ ईश्वरचंद्र विद्यासागर जी की जयंती पर उन्हें…

24 minutes ago

CBSE 2026: नाम, DOB या माता-पिता के नाम में गलती पर बोर्ड का सख्त रुख, स्कूलों को दिए निर्देश

CBSE Rules 2026: CBSE ने 23 सितंबर 2026 के सर्कुलर में स्कूलों को छात्रों की…

44 minutes ago