हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बसें
Manipur School Bus Accident: मणिपुर के नोनी जिले के बिष्णुपुर-खौपुम रोड के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 15 छात्रों की मौत की खबर आ रही है. तो वहीं, करीब तीन दर्जन छात्र घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां कई छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है.
बताया जा रहा है कि दो स्कूली बसें छात्रों को लेकर स्टडी टूर के लिए खौपूम की ओर जा रही थी. इसी दौरान दोनों बस अपना नियंत्रण खो दी और पलट गईं. ये बसें थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल, यारिपोक की थीं.
वहीं, इस मामले पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी ट्विट कर इस घटना की जानकारी दी है. उन्होंने इस हादसे पर दुख प्रकट करते हुए सबके सुरक्षित होने की प्रर्थना की है. साथ ही कहा कि घटनास्थ्ल पर स्थानीय विधायक और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच रही है. इसके अलावा सीएम ने मेडिकल टीम को भी घटना स्थल पर पहुंचने का आदेश दिया है.
ये भी पढ़ें : Road Accident: महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं से भरी बस वाराणसी में ट्रक से टकराई, 13 घायल, ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग वहां पहुंच गए और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया. हालांकि थोड़ी ही देर में स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है.
-भारत एक्सप्रेस
गूगल और अदाणी कॉनेक्स की साझेदारी में विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा डेटा सेंटर पारंपरिक…
Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…
महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…
Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…
Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…
दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…