सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत
उत्तराखंड के नैनीताल में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां एक मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा नैनीताल के बेतालघाट इलाके में हुआ है. गाड़ी में 11 लोग सवार थे. जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वालों की शिनाख्त की गई है. जिसमें धीरज, अन्तराम चौधरी, विनोद चौधरी, उदय राम चौधरी, तिलक चौधरी, गोपाल बसनियत और बेतालघाट के रहने वाले राजेंद्र कुमार शामिल हैं. वहीं घायलों में शांति चौधरी, छोटू चौधरी और बिहार के कटिहार के रहने वाले प्रेम बहादुर का नाम शामिल है.
यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में मारा गया डेरा कारसेवा प्रमुख तरसेम सिंह हत्याकांड का आरोपी, दूसरे की तलाश तेज
इससे पहले उत्तराखंड के टिहरी में भी एक हादसा हुआ था. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी. गजा तहसील के दुवाकोटी के पास एक टाटा सूमो दुर्घटना ग्रस्त हो गया था. वाहन में चालक सहित 11 लोग सवार थे. इनमें से दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी. वहीं एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…