मनोरंजन

हार-जीत की नहीं पहचान की कहानी है अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’, एक्टर की परफॉर्मेंस देख हो जाएंगे दिवाने

Maidaan Review: अजय देवगन की मच अवेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान काफी समय से चर्चा में बनी हुई है. जबसे इसका ट्रेलर सामने आया है ये फिल्म लगातार सुर्खियां बटौर रही है. फिल्म में अजय देवगन सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभा रहे हैं जो भारतीय फुटबॉल टीम के कोच थे. वहीं रिलीज से पहले फिल्म का रिव्यू सामने आ गया है जहां अजय की मैदान को मास्टरपीस बताया जा रहा है.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी साल 1952 से 1962 के बीच इंडियन फुटबॉल टीम के कोच रहे सैय्यद अब्दुल रहीम की है जिन्होंने अपनी जिंदगी फुटबॉल में गवा दी. उनकी वजह से टीम इंडिया को ब्राजील ऑफ एशिया का खिताब मिला जिसके बाद टीम इंडिया ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीता. इस फिल्म में सैय्यद अब्दुल रहीम कैसे फुटबॉल की राजनीति से लड़कर टीम इंडिया के लिए कामयाबी की नई कहानी लिख गए, यही दिखाया गया है.

कैसी है फिल्म?

बीते कुछ वक्त में हमने बहुत सी स्पोर्ट्स फिल्में देखी है. लेकिन अजय देवगन की फिल्म मैदान दिल-खुश करने वाली और रुला देने वाली स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी है. ये फिल्म कुछ सीन्स से ही आपको अपने मन के साथ बांध लेती है. रहीम साहब अपनी टीम जोड़ते रहते हैं और आप उनके सफर में उनके साथी बने सबकुछ देखते हो. उनका हंसता-खेलता परिवार, उनकी नौकरी की चुनौतियां और खिलाफ होने वाली साजिश सब आपके अंदर अलग-अलग इमोशन्स को दिखाती हैं.

ये भी पढ़ें:Pushpa 2 The Rule teaser: ‘पुष्पा 2’ का टीजर रिलीज, त्रिशूल और झुमका, घुंघरू के साथ काली के अवतार में दिखे अल्लू अर्जुन

अजय देवगन की एक्टिंग

पूरी फिल्म में अजय देवगन सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर ने इस फिल्म में रहीम साहब के किरदार के साथ पूरा इंसाफ किया है. उन्होंने फिल्म के इमोशन्स को पर्दे पर शानदार तरीके से दिखाया है. टीम के सभी किरदारों का काम अच्छा है. इस फिल्म में गजराज राव खेल पत्रकार के किरदार में दिखाई दे रहे हैं. वहीं अजय की पत्नी के किरदार में प्रियामणि जमी ने अपनी भूमिका निभाई हैं. अभिलाष थपलियाल कमेंटेटर बने हैं, आपको यहां उनकी एक्टिंग रेंज का एक और नमूना दिखता है.

‘मैदान’ का डायरेक्शन

अमित शर्मा के डायरेक्शन बनी फिल्म मैदान लोगों को खूब पसंद आ रहा है, वो बधाई हो जैसी कामयाब फिल्म बना चुके हैं. लेकिन यहां वो लंबाई के मामले में चूक गए हैं, उन्हें इस फिल्म में थोड़े और इमोशन डालना चाहिए था लेकिन टीम इंडिया के मैच के सीन गजब तरीके से दिखाए गए हैं जो आपके अंदर जोश भर देते हैं.

अक्षय कुमार की फिल्म से होगा टक्कर

अजय देवगन की फिल्म मैदान का टक्कर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां से होने जा रहा है. दोनों ही फिल्में 10 अप्रैल को रिलीज होंगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है?

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago