देश

Maharashtra: सिगरेट पी रही युवती ने 4 बेटियों के पिता को चाकू से गोदा, घूरने का लगाया आरोप

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक 24 साल की युवती ने 4 बेटियों के पिता पर घूरने का आरोप लगाते हुए चाकुओं से गोद डाला. इसके लिए उसने अपने साथियों का भी सहयोग लिया.

ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें युवती खुद भी शख्स पर चाकू से वार करते हुए दिखाई दे रही है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के साथ ही उसके दो दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है. ये घटना शनिवार रात को सामने आई थी.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक ये हत्या नागपुर के मानेवाड़ा सीमेंट रोड पर हुई. जानकारी सामने आई है कि 24 साल की युवती जयश्री पंधारे एक पान की दुकान पर सिगरेट पी रही थी. इसी दौरान 4 बेटियों का पिता रंजीत राठौड़ (24) भी पान की दुकान पर पहुंचा और सिगरेट पीने लगा. युवती ने बताया कि इस दौरान रंजीत उसे घूरने लगा. तो वहीं घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

पुलिस ने बताया कि रंजीत जब उसे घूर रहा था तो युवती ने इसका विरोध किया था और इसको लेकर दोनों के बीच बहस भी हुई थी. इस दौरान युवती के साथ उनकी दोस्त सविता सायरे भी मौजूद थीं. पुलिस ने बताया कि जब युवती ने विरोध जताया तो रंजीत उसका वीडियो बनाने लगा, जिसमें सिगरेट पीते हुए युवती उसे गाली भी दे रही है. तो वहीं रंजीत भी उसे गालियां देने लगा.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Elections-2024: इस सीट से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका! 1999 से है भावनात्मक जुड़ाव, सर्वे रिपोर्ट ने किया खुलासा

बीयर पीते वक्त पीछे से किया चाकू से हमला

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि पान की दुकान से निकल कर रंजीत महालक्ष्मी नगर पहुंचा और वहां बीयर पीने लगा. तो दूसरी ओर युवती ने फोन कर अपने दोस्तों आकाश राउत, जीतू जाधव को बुला लिया और फिर बीयर पी रहे रंजीत पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि युवती भी रंजीत पर चाकू से वार कर रही है.

इंस्पेक्टर कैलाश देशमाने ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद चारों मौके से फरार हो गए थे, लेकिन तलाशी के बाद जल्द ही पुलिस ने जयश्री के साथ ही उसकी दोस्त सविता और आकाश को गिरफ्तार कर लिया है. जीतू की तलाश अभी की जा रही है. इस मामले में सबूत के तौर पर रंजीत के फोन और सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने सुरक्षित रख लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

27 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

33 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

35 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

45 minutes ago

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

50 minutes ago