देश

‘गला दबाकर हत्या…पहचान मिटाने के लिए तेजाब से जलाया चेहरा, फिर बालू में किया दफन’, ऑनर किलिंग की ये वारदात उड़ा देगी आपके होश

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाला ऑनर किलिंग (Honor Killing) का मामला सामने आया है. जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहोरवा गांव में एक नाबालिग लड़की की उसके ही माता-पिता ने बेरहमी से हत्या कर दी. शक के आधार पर पहले गला दबाकर उसकी जान ली गई, फिर पहचान मिटाने के लिए चेहरा तेजाब से जला दिया गया और शव को गंडक नदी के किनारे बालू में दफना दिया गया.

Honor Killing का मामला आया सामने

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नदी किनारे बालू के ढेर से एक युवती का शव बरामद किया गया. शव का चेहरा बुरी तरह से जला हुआ था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा था. पुलिस ने जब आसपास के गांवों में गुमशुदा लड़कियों की जानकारी जुटाई और शव की पहचान की कोशिश की, तो संदेह की सुई सिहोरवा गांव की एक लड़की पर जाकर रुकी. पुलिस ने जब उसके माता-पिता से पूछताछ की तो उनके बयानों में लगातार विरोधाभास पाया गया. कड़ी पूछताछ के बाद दोनों ने अपनी बेटी की हत्या की बात कबूल कर ली.

क्यों की गई युवती की हत्या?

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि लड़की के किसी युवक से संबंध को लेकर उसके माता-पिता नाखुश थे. इसी बात से नाराज होकर उन्होंने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, जिससे हत्या के कारण और समय की पुष्टि हो सके. पुलिस ने बताया कि यह मामला पूरी तरह ऑनर किलिंग का प्रतीत होता है, जिसमें लड़की के माता-पिता ने खुद ही उसे मौत के घाट उतार दिया.

यह भी पढ़ें- Crime News: प्रेम विवाद में युवक की निर्मम हत्या, घटना CCTV में रिकॉर्ड

पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रेस बयान जारी कर बताया गया है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की कानूनी प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ाई जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. गांववाले हैरान हैं कि माता-पिता भी इस तरह की क्रूरता कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

3 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

3 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

5 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

5 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

5 hours ago