लाइफस्टाइल

गर्मियों में अमृत समान हैं इन 6 शरबत का सेवन, एक-दो नहीं बल्कि मिलते हैं कई बड़े फायदे

Sharbat Benefits In Summer: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. चिलचिलाती धूप, तपन, उमस, डिहाइड्रेशन से जनजीवन बेहाल है. ऐसे में प्रकृति के खजाने में ऐसे कई बहुमूल्य चीजें हैं, जो न केवल गर्मी के प्रकोप को कम कर सकती हैं, बल्कि कई समस्याओं को भी दूर करने में सक्षम हैं. हम बात कर रहे हैं खट्ठे-मीठे और ठंडे-ठंडे शरबत की. इस लिस्ट में बेल, गुलाब, सत्तू, फालसा, आम पन्ना के साथ ही नींबू का शरबत भी शामिल है. गर्मियों की समस्याओं को दूर करने के साथ ही आम लोगों के साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए भी ये शरबत बेस्ट हैं और गर्मियों में ताजगी के साथ सेहत का खजाना हैं.

फालसा का शरबत पीने के फायदे

खट्टा-मीठा फल फालसा का शरबत एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करता है. यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और गर्मी से होने वाली थकान को दूर करता है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद गर्मियों में ताजगी का अहसास देता है.

फालसा के शरबत में मौजूद पोषक तत्व

फालसा में मौजूद प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, डाइटरी फाइबर और कैल्शियम सेहत के लिए फायदेमंद हैं. पोटैशियम, सोडियम, विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3 और विटामिन सी भी पाया जाता है. यह इंफेक्शन और एलर्जी से निजात पाने में मदद करता है. पोषक तत्वों से भरपूर फालसा की तासीर ठंडी होती है. यह शरबत आम जनों के साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है.

बेल का शरबत पीने के फायदे

बेल का शरबत पेट की गर्मी को शांत करता है और कब्ज, अपच जैसी समस्याओं में राहत देता है. प्रेग्नेंसी के दौरान बेल के शरबत के सेवन से शरीर और मन दोनों ठंडा रहते हैं. बेल के शरबत में फाइबर के गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं. इसमें विटामिन सी और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं.

ये भी पढ़ें: दशहरी, लंगड़ा और हाथी झूल…क्या आप जानते हैं कैसे पड़े इन आमों के नाम? रोचक है इनकी कहानी

कच्चे आम से बना शरबत

कच्चे आम से बना यह शरबत लू से बचाव करता है. इसमें विटामिन सी और आयरन होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है और ऊर्जा प्रदान करता है. आम पन्ना पीने से गर्भवती महिलाओं की शारीरिक थकान दूर होती है. इसमें मौजूद पोटैशियम और कैल्शियम महिलाओं के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व हैं. काला नमक, भुना जीरा और पुदीना युक्त शरबत पीने से न केवल शरीर में एनर्जी आती है, बल्कि भूख भी लगती है.

गुलाब का शरबत

गुलाब का शरबत त्वचा के साथ ही मन को भी शांति देता है. यह तनाव कम करने और शरीर को ठंडक देने में कारगर है. गुलाब की भीनी खुशबू गर्भवती महिलाओं के साथ ही गर्मी के दिनों में आम जनों को भी सकारात्मक रखने में मदद करती है.

सत्तू का शरबत

प्रोटीन और फाइबर के बेहतरीन स्रोत की बात करें तो सत्तू का नाम आता है. इससे बना शरबत पेट को ठंडा रखता है.

नींबू का शरबत

विटामिन ‘सी’ से भरपूर नींबू शरबत इम्यूनिटी बढ़ाता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है. नींबू के शरबत में चीनी की जगह शहद का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. ये शरबत न केवल गर्मी से राहत देते हैं, बल्कि प्राकृतिक रूप से शरीर को पोषण भी प्रदान करते हैं. इन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

4 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

4 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

6 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

6 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

7 hours ago