देश

Gujarat: गाय के गोबर से बने घरों पर नहीं होता एटॉमिक रिएक्शन का असर- गुजरात कोर्ट की टिप्पणी

Gujarat: गुजरात की तापी जिला अदालत ने तस्करी के एक मामले में सजा सुनाते हुए गाय को लेकर कई सारे बातें कहीं. तापी के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर विनोद चंद्र व्यास ने अपनी अदालत में गाय और बैल के अवैध तस्करी के मामले में अपने फैसले के दौरान कहा कि आज विज्ञान ने यह साबित कर दिया है कि गाय के गोबर से बने घर एटॉमिक रेडिएशन से रक्षा कर सकते हैं.

गोमूत्र से असाध्य रोग हो सकते हैं ठीक

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर विनोद चंद्र व्यास ने राज्य बनाम मोहम्मद अमीन अंजुम मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि गोमूत्र पीने से कई असाध्य रोग भी ठीक हो सकते हैं. इस दौरान न्यायधीश ने संस्कृत के एक श्लोक को उद्धृत करते हुए कहा कि गाय के विलुप्त होने से ब्रह्मांड का अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा.

अपनी बात में वह आगे कहते हैं कि वेद की छह शाखाओं की उत्पत्ति गायों के कारण हुई है. यहां तक की त्रिदेव का संबंध भी गाय से है और गाय से ही धर्म का जन्म होता है.

जैविक खेती को बताया महत्वपूर्ण

गाय के गोबर की महत्ता बताते हुए जज साहब ने कहा कि आज के समय में रासायनिक खाद आधारित खेती के स्थान पर जैविक खेती लोकप्रिय हो रही है. जैविक खेती गाय के गोबर से ही की जा सकती है. इस बात को बताते हुए उन्होंने आगे कहा कि जैविक रूप से उगाई जाने वाली फसलें मनुष्य को कई तरह की बीमारियों से भी बचाती हैं.

मवेशियों के वध को बताया दर्दनाक

जज साहब ने आगे कहा कि वर्तमान समय में गायों की बहुत आवश्यकता है. यह काफी दर्दनाक है कि पशुओं को अवैध रूप से ले जाया जाता है और उनका वध किया जाता है. गायों पर बर्बरता के बारे में उन्होंने कहा कि इनको इलेक्ट्रिक मशीनों का उपयोग करके काटा जाता है. गाय खतरे में हैं, मांसाहारी गाय का मांस खा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: क्यों विवादों में रहे हैं महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी? अब छोड़ना चाहते हैं पद, पीएम मोदी को बताई अपने मन की बात

गाय सबसे पवित्र

जज साहब ने दो श्लोक के जरिये इस बात को बताया कि जहां कहीं भी गायें सुखी रहती हैं वहां, धन और संपत्ति की प्राप्ति होती है. वहीं इनके दुखी रहने पर धन और संपत्ति का नुकसान होता है. उन्होंने कहा कि गाय में करोड़ों पवित्र स्थानों का वास है. लोग गोरक्षा और गो पालन को लेकर बहुत सारी बातें करते हैं, लेकिन उसे अमल में नहीं लाते. केस में अपना फैसला सुनाते हुए उन्होंने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई.

Rohit Rai

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

14 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

48 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago