होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके (फोटो ट्विटर)
Earthquake: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कई जगहों पर फिर एक बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. इस भूकंप का नेपाल में केंद्र रहा और इसकी तीव्रता 5.8 मेग्नीट्यूड मापी गई है. यूपी और उत्तराखंड में दोहपर बाद 2 बजकर 28 मिनट पर भूकंप के तेज झटकों ने लोगों में डर फैला दिया. कई जगहों पर लोगों को अपने घर और दफ्तरों से बाहर निकलते हुए देखा गया. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मेग्नीट्यूड मापी गई है.
वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी भूंकप के तेज झटके महसूस किए गए. एनसीआर में करीब 15 सेकेंड तक लोगों ने भूकंप को महसूस किया, लेकिन कुछ लोगों के मुताबिक, करीब 30 सेकेंड तक भूकंप के झटकों को महसूस किया गया. जिसकी वजह से लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल कर आ गए. हालांकि कहीं से भी कोई नुकसान की खबर नहीं है. गौरतलब है कि पिछले साल भी कई बार उत्तराखंड, दिल्ली सहित एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.
भूकंप के झटकों ने उत्तरखंड में मुसीबत को बढ़ा दिया है. जोशीमठ में पहले भू-धंसाव के चलते दीवारों में दरारें पड़ रही है अब भूकंप के झटकों से लोगों में डर बैठ गया है. सैकड़ों लोगों के घरों में दरारें आ चुकी हैं. जिसकी वजह से खतरे को देखते हुए सरकार जोशीमठ के आपदा प्रभावित क्षेत्र से लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का काम कर रही है. वहीं, भूकंप आने से जोशीमठ पर खतरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. गढ़वाल और कुमाऊं में दोपहर करीब 2:29 मिनट पर कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए.
जानकारी के अनुसार, चमोली, श्रीनगर गढ़वाल, चंपावत, पंतनगर, भीमताल, बागेश्वर, हल्द्वानी, रुद्रपुर, पहाड़पानी और नैनीताल में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए. भूकंप महसूस होते ही लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए. चमोली जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए हैं. कहीं से नुकसान की कोई सूचना नहीं है.
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…