देश

UP News: अतीक के कब्जे से मुक्त हुई जमीन पर बनकर खड़े हो गए हैं गरीबों के मकान, चाबी सौंपने के लिए 30 जून को प्रयागराज पहुंचेंगे सीएम योगी

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए घर बनकर तैयार हो गए हैं और अब इन घरों की चाबी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 जून को गरीबों को सौंपेंगे. वह इस दिन प्रयागराज पहुंचेंगे और फिर यहां के लूकरगंज में निर्मित शहर की दूसरी प्रधानमंत्री योजना के आवंटियों को फ्लैट सौंप देंगे.

250 से अधिक परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

मीडिया सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 जून को प्रयागराज पहुंचेंगे और जिले में साढ़े सात सौ करोड़ की 250 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे. इसी के साथ गरीबों को भी उनके आवास की चाबी सौंपेंगे. तो वहीं इस खबर के सामने आने के बाद प्रयागराज विकास प्राधिकरण सहित जिला प्रशासन ने भी सीएम के आगमन को लेकर तैयारी जोरों से शुरू कर दी है. जहां एक ओर सीएम योजानाओं का शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे तो वहीं 76 आवंटियों को अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बने आवास की चाबी सौंपेंगे. कार्यक्रम का आयोजन लीडर प्रेस के मैदान में होगा.

ये भी पढ़ें- RBI ने रद्द किया इस बैंक का लाइसेंस, 27 जून से हमेशा के लिए हुआ बंद, ग्राहकों में मचा हड़कंप

तैयारी शुरू

लोकार्पण और शिलान्यास के लिए परियोजनाओं की सूची डीएम के पास भेज दी गई है. चूंकि 29 को बकरीद है और 30 को सीएम का कार्यक्रम, इसलिए जिला प्रशासन से लेकर पीडीए और नगर-निगम के अधिकारियों व इंजीनियरों ने दो दिन पहले से ही कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है और कार्यक्रम स्थल का भी दौरा कर लिया है. साथ ही कल शाम से ही मैदान की साफ-सफाई भी शुरू कर दी गई है. खबर सामने आ रही है कि, नगर-निगम ने जेसीबी से मलबा हटाना शुरू कर दिया है. देर रात से मैदान की साफ-सफाई जारी है. मलबा हटाने के लिए करीब एक दर्जन गाड़ियां लगाई गई हैं.

2021 में सीएम ने किया था भूमि पूजन

बता दें कि माफिया अतीक और उसके भाई की इसी साल 15 अप्रैल को बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. दोनों पर उमेश पाल हत्याकांड का आरोप था और पुलिस कस्टडी में दोनों को मेडिकल जांच के लिए प्रयागराज के अस्पताल में ले जाया जा रहा था. तो वहीं इससे पहले अतीक पर की गई कार्रवाई के समय ही उसके चंगुल से अवैध जमीन मुक्त कराई गई थी. इसी के बाद नजूल भूमि पर शहर की दूसरी पीएम आवास योजना का शुभारम्भ हुआ था. 26 दिसम्बर 2021 को सीएम योगी ने ही आवास का भूमि पूजन किया था. इसी के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ था. तो वहीं गत वर्ष आवास योजना के लिए 6030 लोगों से आवेदन मांगे गए थे. बता दें कि 76 फ्लैटों वाली इस आवास योजना की कार्य प्रगति को लेकर सीएम योगी खुद लगातार रिपोर्ट ले रहे थे.

पात्रों को लेकर कराई गई लॉटरी

मीडिया सूत्रों के सही पात्रों के लिए लॉटरी से आवास निश्चित किए गए हैं. मालूम हो कि बीते नौ जून को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन सभागार में आवास योजना को लेकर लॉटरी निकाली गई थी. हालांकि पात्रों के चयन को लेकर विभाग पर गलत निर्णय का आरोप भी लगा था. इस पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने फिर से लॉटरी प्रकरण की जांच कराई थी और डूडा ने दो चरणों में सभी आवेदनों की जांच करने के बाद 1590 पात्रों को सही पाया था. फिर इन्हीं पात्रों के बीच लॉटरी कराई गई.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

4 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

4 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

5 hours ago