देश

Video: कुर्बानी के लिए मुस्लिम परिवार लाया भैंसा, बेकाबू होकर भीड़ में घुसा, जमकर मचाया उत्पात, कई घायल

Moradabad: बकरीद (Bakrid) को लेकर प्रदेश भर के मुस्लिम घरों में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. कुर्बानी के लिए पशुओं को घरों में लाया जा रहा है. इसी बीच यूपी के मुरादाबाद से खबर सामने आ रही है कि यहां पर एक मुस्लिम परिवार कुर्बानी के लिए भैंसा लेकर घर पहुंचा था. एक ट्रक में लादकर भैंसे को लाया गया था और उसे ट्रक से उतारा जा रहा था, इसी दौरान मौका पाते ही वह भीड़ से भरे बाजार में तेजी से भागने लगा और इस दौरान उसने कई लौगों को रौंद डाला.

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भैंसा बाजार में इधर-उधर दौड़ता दिख रहा है और लोग उसके पीछे उसे पकड़ने के लिए भाग रहे हैं. इस दौरान भैंसा कुछ लोगों के ऊपर भी चढ़ जाता है, जिससे लोग चुटहिल हो जाते हैं. बताया जा रहा है कि काफी देर बाद कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने भैंसे पर काबू पाया.


ये भी पढ़ें- UP News: बकरीद पर कुर्बानी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा निर्देश, जरूर देखें सख्त गाइडलाइन

बता दें कि बकरीद मुस्लिम समाज के कुर्बानी देने का त्योहार है. इस बार 29 जून को बकरीद मनाई जाएगी. इस दिन विशेषकर बकरे की कुर्बानी दी जाती है. तो वहीं वायरल वीडियो सोमवार की रात का बताया जा रहा है. जानकारी सामने आ रही है कि, मुरादाबाद के गलशहीद इलाके में पत्थर चौक पर कुर्बानी के लिए कहीं से एक मुस्लिम परिवार भैंसा लेकर पहुंचा था. जैसे ही भैंसे को लेकर ट्रक पहुंचा कि उसे देखने के लिए भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई. इसी दौरान भैसे को ट्रक से नीचे उतारा जा रहा था कि तभी भैंसे ने छलांग लगा दी और बेकाबू होकर भीड़ की तरफ दौड़ पड़ा. इस दौरान उसने बाजार में कई लोगों को घायल करने के साथ ही कई काउंटर भी उखाड़ दिए और दुकानें भी तोड़ दी. बताया जा रहा है कि कई किलोमीटर दूर जाकर लोग उसे बड़ी मुश्किल से काबू कर सके. तभी इस पूरी घटना को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

5 hours ago