देश

कितनी मात्रा में शराब पीकर गाड़ी चला सकते हैं आप? इंश्योरेंस क्लेम पर क्या पड़ेगा प्रभाव? जाने सबकुछ

क्या आप जानते हैं कि शराब पीकर गाड़ी चलाने से आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी पर क्या प्रभाव पड़ सकता है? आइए जानते हैं कि शराब पीकर गाड़ी चलाने के नियम क्या हैं और इसका इंश्योरेंस क्लेम पर क्या प्रभाव पड़ता है?

हम जानते हैं कि भारत में शराब पीकर गाड़ी चलाना एक कानूनी अपराध माना जाता है. लेकिन आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि कानून कुछ मात्रा में शराब पीकर गाड़ी चलाने की अनुमति देता है. जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना. लेकिन कितनी मात्रा में शराब पीकर आप गाड़ी चला सकते हैं? खून में BAC (Blood Alcohol Content) की सीमा क्या है? अगर शराब के नशे में आपकी दुर्घटना हो जाती है, तो क्या आप बीमा दावा कर सकते हैं? आईए जानते हैं.

क्या थोड़ी शराब पीकर गाड़ी चलाना कानूनन सही है?

भारत में शराब पीकर गाड़ी चलाना एक गंभीर अपराध है. लेकिन यहां प्राइवेट गाड़ी के ड्राइवर और कमर्शियल गाड़ी के ड्राइवर के लिए Blood Alcohol की लिमिट तय की गई है. प्राइवेट गाड़ी के ड्राइवर के लिए कानूनी तौर पर BAC (Blood Alcohol Content) की मात्रा 30 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर रक्त तक निर्धारित की गई है. अगर इससे ज्यादा पाया जाता है, तो आपको शराब पीकर गाड़ी चलाने का दोषी माना जा सकता है. वहीं कमर्शियल गाड़ी के ड्राइवर के लिए यह मात्रा शून्य रखी गई है, यानी गाड़ी चलाते समय खून में अल्कोहल की मात्रा बिल्कुल नहीं होनी चाहिए.

पकड़े गए तो क्या सज़ा हो सकती है?

पहली बार पकड़े जाने पर आपको 6 महीने की जेल या 10,000 रुपये का जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है. वहीं दोबारा पकड़े जाने पर 2 साल की जेल या 15,000 रुपये का जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है. साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड भी हो सकता है.

इंश्योरेंस क्लेम पर प्रभाव

कानून भले ही एक लिमिट के अंदर शराब की इजाजत देता हो, लेकिन ज़्यादातर इंश्योरेंस कंपनियों की पॉलिसी में लिखा होता है कि अगर ड्राइवर शराब के नशे में था, तो क्लेम नहीं मिलेगा. साफ शब्दों में कहा जाएं तो आप शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए दुर्घटना का शिकार होते हैं, तो आपकी इंश्योरेंस कंपनी क्लेम को अस्वीकार कर सकती है. इसके अलावा, आपकी पॉलिसी को रद्द भी किया जा सकता है.

ध्यान रखने वाली बातें

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि शराब पीकर गाड़ी चलाना कभी भी सुरक्षित नहीं है. अल्कोहल का सेवन आपकी ड्राइविंग क्षमता को प्रभावित कर सकता है, और इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है. शराब पीकर गाड़ी चलाना एक गंभीर अपराध है, और इससे आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. इसलिए, हमेशा सुरक्षित और जिम्मेदारी से ड्राइव करें, और शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचें.

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

सामने आएगा 36 मौतों का सच, जनता के हवाले इंदौर के भागीरथपुरा की 600 पेज रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…

4 minutes ago

दिल्ली में मौसम ले रहा करवट, क्या फिर होगी झमाझम बारिश या अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…

8 minutes ago

समाजवादी पार्टी का नया दौर: अखिलेश यादव ने कैसे बदली यूपी की राजनीति और युवाओं की सोच

जानिए कैसे अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय की जड़ों को बनाए रखते…

14 minutes ago

RBI का बड़ा झटका! अक्टूबर-दिसंबर में महंगी होगी EMI? होम लोन वालों की बढ़ेगी टेंशन

RBI Repo Rate Hike: नोमुरा ने अनुमान लगाया है कि RBI अक्टूबर और दिसंबर में…

18 minutes ago

एशियन गेम्स में भारत का जलवा, महिला 4×400 रिले में गोल्ड, एथलेटिक्स में खुला खाता

Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल…

34 minutes ago

‘राष्ट्रहित के सामने राजा का कोई मूल्य नहीं’, जानिए पंडित दीनदयाल की पुस्तकों पर क्यों छिड़ी शैक्षणिक बदलाव की चर्चा

इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की परिचर्चा में साहित्यकारों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तकों 'जगद्गुरु श्रीशंकराचार्य'…

35 minutes ago